Loading...
दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की खबरों पर उसके परिवार ने क्या कहा?
दाऊद इब्राहिम के परिवार ने पु्ष्टि की कि दाऊद अस्पताल में भर्ती है

दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की खबरों पर उसके परिवार ने क्या कहा?

लेखन गजेंद्र
Dec 18, 2023
02:43 pm

क्या है खबर?

भारत में वांछित अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान के कराची में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसको जहर दिए जाने की बात सामने आई है। टाइम्स नाऊ के मुताबिक, खबर सामने आने के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम ने शहर में स्थित दाऊद के परिवार से संपर्क किया, जिन्होंने खबर को सही बताया है। हालांकि, उन्होंने जहर दिए जाने की पुष्टि नहीं की। भारतीय अधिकारियों की ओर से मामले में अभी कोई पुष्टि नहीं की गई।

सूचना

दाऊद के परिवार ने क्या दी सूचना?

रिपोर्ट के मुताबिक, दाऊद के परिवार में शामिल उनके भतीजों ने पुष्टि की कि दाऊद की तबीयत ठीक न होने के कारण उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उसको क्या दिक्कत है, इस विषय में कोई जानकारी नहीं दी गई।

उसके भतीजों ने बताया कि दाऊद को जहर दिए जाने की खबर झूठ है।

बता दें, पाकिस्तान में शनिवार से इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। लोग यूट्यूब, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया मंचों का उपयोग नहीं कर पा रहे।

परिचय

कौन है दाऊद इब्राहिम?

27 दिसंबर,1955 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में जन्मे दाऊद ने 70 के दशक में मुंबई अंडरवर्ल्ड पर राज किया। वह 1993 के मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था।

इसके बाद वह भागकर दुबई चला गया और फिर पाकिस्तान में रहने लगा। उसके खिलाफ भारत में आतंकी हमले, हत्या, अपहरण, संगठित अपराध, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी जैसे कई मामले दर्ज हैं।

साल 2003 में उसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया गया था।

ADVERTISEMENT