Page Loader
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 80,472 नए मामले, 86,000 से अधिक हुए ठीक

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 80,472 नए मामले, 86,000 से अधिक हुए ठीक

Sep 30, 2020
09:25 am

क्या है खबर?

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 80,472 नए मामले सामने आए और 1,179 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। इससे पहले कल देश में 26 अगस्त के बाद सबसे कम 70,589 नए मामले सामने आए थे। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 62,25,763 हो गई है, वहीं 97,497 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 9,40,441 हो गई है।

रिकवरी रेट और टेस्टिंग

पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 86,000 से अधिक मरीज

ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना वायरस के 86,428 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 51,87,825 हो गई है और रिकवरी रेट 83.33 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,86,688 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में कुल 7.42 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

राज्यों की स्थिति

ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 13,66,129 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 36,181 लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 6,87,351 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 5,780 मरीजों की मौत हुई है। 5,91,943 मामलों और 9,453 मौतों के साथ तमिलनाडु और 5,92,911 मामलों और 8,777 मौतों के साथ कर्नाटक अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

नए मामले

कर्नाटक में बीते दिन रिकॉर्ड नए मामले

नए मामलों की बात करें तो सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में बीते दिन 14,976 नए सामने सामने आए और 430 मरीजों ने दम तोड़ा। इसी तरह आंध्र प्रदेश में 6,190 और तमिलनाडु में 5,546 नए मामले सामने आए। इन दोनों राज्यों में स्थिति स्थिर होती नजर आ रही है। वहीं कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 10,453 नए मामले सामने आए जो राज्य में अब तक एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं।

डाटा

दिल्ली में बीते दिन पिछले ढाई महीने में सबसे अधिक मौतें

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 3,227 नए मामले सामने आए और पिछले ढाई महीने में सबसे अधिक 48 मौतें हुईं। इसी के साथ शहर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2,76,325 हो गई है, वहीं 5,320 लोगों की मौत हुई है।

वैश्विक स्थिति

दुनिया में कुल 3.35 करोड़ लोग संक्रमित

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 3.35 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 10.06 लाख लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 71.88 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 2.06 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जहां भारत से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 47.77 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.43 लाख मरीजों की मौत हुई है।