Page Loader
दिल्ली: नांगलोई में सिलेंडर फटने से मकान ढहा, 8 लोग घायल
दिल्ली के नांगलोई में सिलेंडर विस्फोट के बाद मकान ढहने से 8 लोग घायल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिल्ली: नांगलोई में सिलेंडर फटने से मकान ढहा, 8 लोग घायल

लेखन गजेंद्र
Apr 17, 2023
11:02 am

क्या है खबर?

दिल्ली के नांगलोई इलाके में स्थित एक घर के सिलेंडर में धमाका होने से मकान ढह गया। हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा नांगलोई रोड के कुंवर सिंह नगर का बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस और बचाव दल के सदस्यों के अलावा दमकल कर्मी भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा

टैगोर गार्डन इलाके में 3 मंजिला इमारत ढही

दिल्ली में ही टैगोर गार्डन इलाके में 3 मंजिला इमारत ढह गई। इमारत गिरने के बाद उसमें आग लग गई, जिससे लोगों के बीच हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना पर अग्निशमन दल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि इमारत के नीचे बेसमेंट में खुदाई का काम चल रहा था, जिससे इमारत गिरी। दोनों हादसों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया और राहत कार्य की जानकारी दी।

ट्विटर पोस्ट

हादसे के बाद का वीडियो