NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो करोड़ पार, बीते दिन मिले 3.57 लाख मरीज
    अगली खबर
    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो करोड़ पार, बीते दिन मिले 3.57 लाख मरीज

    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो करोड़ पार, बीते दिन मिले 3.57 लाख मरीज

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 04, 2021
    09:35 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,57,229 नए मामले सामने आए और 3,449 मरीजों की मौत हुई। देश में लगातार तीसरे दिन नए मामलों में कमी आई है।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या दो करोड़ से पार पहुंचकर 2,02,82,833 हो गई है। इनमें से 2,22,408 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 34,47,133 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 3.20 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,20,289 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,66,13,292 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 81.77 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 16,63,742 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 29.33 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 47,71,022 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 70,851 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 16,64,789 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 5,450 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 16,46,303 मामलों और 16,250 मौतों के साथ कर्नाटक और 11,63,994 मामलों और 8,207 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 48,621 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 567 मरीजों की मौत हुई। राज्य में पिछले कुछ दिन से स्थिति में सुधार हो रहा है।

    इसी तरह केरल में 26,011 लोगों को संक्रमित पाया गया और 45 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 44,438 मामले सामने आए और 239 मौतें हुईं।

    आंध्र प्रदेश में 18,972 नए मामले सामने आए और 71 मरीजों की मौत हुई।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 15,89,32,921 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन मात्र 17,08,390 खुराकें लगाई गईं। देश में सभी व्यस्कों के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू हो गया है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 15.31 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 15.31 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 32.09 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.24 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.77 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.48 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 4.08 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय वायुसेना ने मार गिराए पाकिस्तान के 9 विमान- रिपोर्ट  ऑपरेशन सिंदूर
    कार में फंसी चाबी कैसे निकालें? अपनाएं ये आसान तरीके  कार
    IPL 2025: ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पाने के हैं हकदार IPL 2025
    कन्नड़-तमिल विवाद के बीच कमल हासन ने अपना राज्यसभा नामांकन स्थगित किया DMK

    भारत की खबरें

    iQ00 7 और iQ00 7 लीजेंड भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स एंड्रॉयड
    कोरोना वायरस से जंग: अमेरिका से 318 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेकर भारत पहुंचा एयर इंडिया का विमान दिल्ली
    प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडन के बीच बातचीत, कोरोना के कारण बने हालात पर हुई चर्चा अमेरिका
    कोरोना: देश में बीते सामने आए 3.23 लाख नए मामले, 2,771 मरीजों की मौत महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    कोरोना के मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी, रिकवरी से तेज है संक्रमण की दर- केंद्र सरकार केंद्र सरकार
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2.61 लाख मामले, अब तक के सबसे ज्यादा भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र ने छह राज्यों को घोषित किया 'संवेदनशील', यात्रियों को दिखानी होगी नेगेटिव रिपोर्ट कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में केवल 37 फीसदी फ्रंटलाइन और स्वास्थ्यकर्मियों को लग पाई है वैक्सीन भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    BCCI से पेमेंट के इंतजार में हैं बिहार के क्रिकेटर्स, दो साल से नहीं मिली पेमेंट BCCI
    उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव: सुप्रीम कोर्ट ने दी मतगणना की अनुमति, विजयी जुलूस निकालने पर रोक उत्तर प्रदेश
    कोरोना संकट: मोदी सरकार ने नजरअंदाज की वैज्ञानिकों की चेतावनी- रिपोर्ट भारत की खबरें
    दिल्ली: ऑक्सीजन की कमी से बत्रा अस्पताल के ICU में भर्ती 12 मरीजों की मौत दिल्ली

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना महामारी के बीच मालदीव गए सितारों पर भड़के नवाजुद्दीन, बोले- कुछ तो शर्म करो नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 3.5 लाख नए मामले, रिकॉर्ड 2,767 मौतें महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: अक्षय कुमार ने गौतम गंभीर की संस्था को दान किए 1 करोड़ रुपये अक्षय कुमार
    कोरोना के कहर के बीच उम्मीद की किरण; मुंबई में घटने लगे मामले, महाराष्ट्र में स्थिर मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025