NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / हरियाणा: अस्पताल में भर्ती था कुकर्म का कोरोना संक्रमित आरोपी, PPE किट पहनकर भागा
    अगली खबर
    हरियाणा: अस्पताल में भर्ती था कुकर्म का कोरोना संक्रमित आरोपी, PPE किट पहनकर भागा

    हरियाणा: अस्पताल में भर्ती था कुकर्म का कोरोना संक्रमित आरोपी, PPE किट पहनकर भागा

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 10, 2020
    08:30 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा के जींद स्थित सिविल अस्पताल से जमानत पर छूटे बछड़ी से कुकर्म के एक कोरोना संक्रमित आरोपी के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

    इस घटना के बाद चिकित्सा प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस उच्चाधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

    इसके बाद मंगलवार रात को आरोपी को जुलाना गांव में दबोच लिया और उसे फिर से अस्पताल पहुंचाया गया।

    घटना

    पाइप और रस्सी के सहारे उतरकर अस्पताल से भागा

    पुलिस उपाधीक्षक (DSP) धर्मबीर सिंह ने बताया कि आरोपी को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सोमवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात को आइसोलेशन वार्ड में किसी के नहीं होने पर वह खिड़की से होते हुए पाइट और रस्सी के सहारे दूसरी मंजिल से उतरकर फरार हो गया।

    चौंकाने वाली बात यह है कि भागने से पहले आरोपी ने बचने के लिए PPE किट पहल ली थी। इसके कारण उस पर किसी को शक नहीं हुआ।

    जानकारी

    CCTV रिकॉर्डिंग में दिखा PPE किट पहनकर जाता हुआ

    DSP सिंह ने बताया कि आरोपी को अस्पताल में ढूंगा गया, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में अस्पताल में लगे CCTV की रिकॉर्डिंग की जांच की तो वह उसमें PPE किट पहनकर जाता हुआ दिखाई दे गया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।

    कुकर्म

    आरोपी ने छह माह की बछड़ी से किया था कुकर्म

    DSP सिंह ने बताया कि आरोपी ने जुलाना के वार्ड नंबर 11 में छह माह की एक बछड़ी से कुकर्म किया था। बछड़ी मालिक की शिकायत पर उसे गत गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। उसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए न्यायालय में पेश किया था, जहां उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए थे।

    जेल भेजने से पहले उसकी कोरोना की जांच कराई गई थी। जिसमें सोमवार को उसके संक्रमण की पुष्टि होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।

    जानकारी

    जुलाना थाने के 14 पुलिसकर्मियों को किया था क्वारंटाइन

    DSP सिंह ने बताया कि आरोपी की जांच रिपोर्ट आने तक उसे जेल भेजने की जगह जुलाना थाने में रखा गया था। उसके संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसके संपर्क में आए जुलाना थानाप्रभारी सहित 14 पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन किया गया था।

    कार्रवाई

    आरोपी के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत दर्ज किया जाएगा मामला

    DSP सिंह ने बताया कि आरोपी नशा करता था और वह अस्पताल से PPE किट पहनकर भाग गया। आरोपी ने अस्पताल से भागकर अन्य लोगों की जिंदगी को खतरे में डाला है। ऐसे में अब आरोपी के खिलाफ महामारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    उन्होंने बताया कि आरोपी को फिर से अस्पताल पहुंचा दिया गया है। उपचार के बाद उसे जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

    संक्रमण

    भारत और हरियाणा में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 9,985 नए मामले सामने आए और 279 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 2,76,583 हो गई है, वहीं 7,745 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में देश में 1,33,632 संक्रिय केस हैं।

    इसी तरह हरियाणा में संक्रमितों की कुल संख्या 5,209 पर पहुंच गई है और अब तक कुल 45 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 3,030 सक्रिय मामले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    जींद
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा...' में अनन्या पांडे की एंट्री, पहली झलक आई सामने कार्तिक आर्यन

    हरियाणा

    हरियाणा में कोरोना संदिग्ध महिला के अंतिम संस्कार पर बवाल, ग्रामीणों का पुलिस पर हमला भारत की खबरें
    कोरोना वायरस ने हरियाणा में सबसे ज्यादा युवाओं को बनाया निशाना, 70 प्रतिशत हुए ठीक भारत की खबरें
    कोरोना के साथ हरियाणा वासियों को अब झेलनी पड़ेगी महंगाई की मार, लिए कई कठोर निर्णय मनोहर लाल खट्टर
    लॉकडाउन: अलग-अलग राज्यों में घर बैठे इन तरीकों से पढ़ रहे हैं छात्र बिहार

    जींद

    लोकसभा चुनाव से पहले हुए विधानसभा उपचुनाव में बराबरी पर छूटी कांग्रेस-भाजपा की लड़ाई हरियाणा
    दुष्यंत चौटाला को मिलेगी Z कैटेगरी की सुरक्षा, जान से मारने की मिली थी धमकी हरियाणा
    हरियाणा: जींद के कृषि विभाग ने लड्डू-समोसों पर खर्च कर दिए 40 लाख रुपये हरियाणा
    हरियाणा: जमात से जुड़े पांच लोग संक्रमित, मरकज से लौटा डॉक्टर चला रहा था क्लीनिक दिल्ली

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस से मुक्त हुआ न्यूजीलैंड, सोशल डिस्टेंसिंग समेत सभी घरेलू पाबंदियां हटाई गईं अर्थव्यवस्था समाचार
    1-2 महीने बाद खेलों का आयोजन कराने में सक्षम होगा भारत- खेल मंत्री किरेन रिजिजू भारतीय हॉकी टीम
    दिल्ली के अस्पताल में शवों की अदला-बदली, युवक ने दो बार किया पिता का अंतिम संस्कार दिल्ली
    खुद को कोरोना वायरस मुक्त घोषित कर चुके हैं न्यूजीलैंड समेत ये देश भारत की खबरें

    लॉकडाउन

    हरियाणा: 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, अगस्त में खोले जाएंगे कॉलेज हरियाणा
    सरकार ने लॉकडाउन से कोरोना वायरस की जगह अर्थव्यवस्था को धराशाही कर दिया- राजीव बजाज इटली
    #Exclusive: कहीं खुद परेशान तो कहीं कर रहे मदद, लॉकडाउन में ऐसी है ट्रांसजेंडर्स की जिंदगी पश्चिम बंगाल
    तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल होने वाले 2,200 विदेशी बैन, 10 साल भारत नहीं आ सकेंगे भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025