NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोलकाता के घर में मृत मिले दंपति, हत्या का संबंध शेयर मार्केट से होने की संभावना
    अगली खबर
    कोलकाता के घर में मृत मिले दंपति, हत्या का संबंध शेयर मार्केट से होने की संभावना
    कोलकाता में गुजराती दंपति की हत्या

    कोलकाता के घर में मृत मिले दंपति, हत्या का संबंध शेयर मार्केट से होने की संभावना

    लेखन गौतम भगत
    Jun 07, 2022
    05:12 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण कोलकाता में एक बुजुर्ग गुजराती दंपति को उनके ही घर में मृत पाया गया है। पुलिस ने उनकी हत्या की आशंका जताई है।

    मृतकों की पहचान अशोक शाह (60) और उनकी पत्नी रेशमी शाह (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला के कंधे पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं।

    पुलिस के अनुसार, हत्या का संबंध शेयर मार्केट से हो सकता है।

    इलाका

    हाई प्रोफाईल इलाके में मिला दंपति का शव

    मृत गुजराती दंपति का शव कोलकाता के भवानीपुर इलाके में स्थित उनके घर पर खून से लथपथ अवस्था में मिला। पुलिस को संदेह है कि बुजुर्ग दंपति की हत्या उनके ही कोई जानने वालों ने की है।

    बता दें कि कोलकता का भवानीपुर इलाका हाई प्रोफाइल इलाकों में आता है और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आवास भी इसी इलाके मेंं हैं।

    हत्यारे

    घर से सुनाई दी थी गोली चलने की आवाज

    समाचार एजेंसी PTI ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि दंपति के घर में जो लोग आए थे, वो उन्हें पहले से जानते थे और दंपति ने ही उनके लिए अपने घर का दरवाजा खोला था।

    सूत्रों के अनुसार, पता चला है कि घर के अंदर से गोली चलने की आवाज भी सुनाई दी थी। पुलिस ने दंपति के घर से गोली का एक खोल भी बरामद किया है।

    बिक्री

    अपना घर बेचने की तैयारी में थी दंपति

    अधिकारियों ने हत्या का संबंध शेयर बाजार से होने की आशंका व्यक्त की है।

    शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपति अपने घर को बेचने की तैयारी कर रही थी और कुछ दिन पहले उनकी घर को खरीदने के इच्छुक एक खरीददार से बहस हुई थी।

    पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या दंपति ने शेयर बाजार में पैसा लगाने के लिए कहीं से लोन लिया था और इसलिए वह घर को बेच रहे थे।

    पुलिस

    कॉल रिकॉर्ड के जरिए जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रही पुलिस

    पुलिस ने पीड़ितों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं और उनके कॉल रिकॉर्ड के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रही है कि मृत्यु से कुछ समय पहले तक उनकी किन-किन लोगों से बात हुई थी।

    शहर के मेयर फिरहाद हकीम और कोलकाता पुलिस के उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने घर की तालाशी लेने के लिए स्निफर डॉग का भी इस्तेमाल किया।

    अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोलकाता
    हत्या

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    कोलकाता

    बंगाल: ड्रग मामले में एक और भाजपा नेता राकेश सिंह गिरफ्तार, पामेला ने लिया था नाम पश्चिम बंगाल
    कोलकाता: प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले भाजपा में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल
    कोलकाता: रेलवे की इमारत में भीषण आग, अब तक सात की मौत पश्चिम बंगाल
    सही तरीके से मास्क न पहनने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करें एयरलाइंस- दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली

    हत्या

    त्रिपुरा: अवसादग्रस्त व्यक्ति ने फावड़े से हमला कर की पुलिस अधिकारी सहित 5 की हत्या त्रिपुरा
    कानपुर: ओमिक्रॉन वेरिएंट के 'डर' से पत्नी और बच्चों की हत्या, आरोपी फरार कानपुर
    जम्मू-कश्मीर: 31 सालों में आतंकियों ने ली 1,724 आम नागरिकों की जान, RTI में हुआ खुलासा जम्मू-कश्मीर
    ओडिशा: बेगुनाह शख्स ने हत्या के मामले में जेल में गुजारे 19 साल, अब हुई रिहाई ओडिशा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025