NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: गरीबों और वंचितों की मदद के लिए इन तरीकों से सकते हैं दान
    कोरोना वायरस: गरीबों और वंचितों की मदद के लिए इन तरीकों से सकते हैं दान
    1/7
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    कोरोना वायरस: गरीबों और वंचितों की मदद के लिए इन तरीकों से सकते हैं दान

    लेखन मुकुल तोमर
    Apr 02, 2020
    09:27 pm
    कोरोना वायरस: गरीबों और वंचितों की मदद के लिए इन तरीकों से सकते हैं दान

    दुनियाभर में तबाही मचा रहे कोरोना वायरस से भारत भी अछूता नहीं है। वायरस को फैलने से रोकने के लिए मोदी सरकार ने 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया है। लॉकडाउन के कारण देश के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई संगठन उनकी मदद के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे हैं और आप उन्हें दान कर अपना योगदान दे सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

    2/7

    PM केयर्स फंड समेत इन सरकारी कोषों में कर सकते हैं दान

    अगर आप लॉकडाउन से प्रभावित गरीबों की मदद करना चाहते हैं तो 'PM केयर्स फंड' में दान दे सकते हैं। लॉकडाउन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आपातकालीन फंड की घोषणा की थी जिसका उपयोग कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई और राहत कार्यों के लिए किया जाएगा। इसके अलावा आप चाहें तो प्रधानमंत्री राहत कोष और अपने राज्य के मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दान दे सकते हैं। इनका प्रयोग कोरोना वायरस जरूरी योजनाओं में होगा।

    3/7

    गूंज और मिलाप को भी कर सकते हैं दान

    आप चाहें तो गूंज और मिलाप जैसे गैर-सरकारी संगठनों (NGO) को भी दान दे सकते हैं जो कोरोना वायरस से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए पैसे इकट्ठे कर रहे हैं। गूंज ने 'राहत COVID-19' नाम से कोष शुरू किया है जिसके जरिए दैनिक मजदूरों और प्रवासियों की मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति के लिए किया जाएगा। वहीं मिलाप दैनिक मजदूरों और वंचितों को खाना, दवाई और अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रदान कर रही है।

    4/7

    'डोनेटकार्ट' भी इकट्ठे कर रहा पैसे

    वहीं क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म 'डोनेटकार्ट' भी पैसे इकट्ठे कर रहा है जिसका प्रयोग कोरोना वायरस के इस संकट के दौरान जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए किया जाएगा। आप चाहें तो यहां भी दान कर सकते हैं।

    5/7

    अक्षय पात्र और हैबिटेट फॉर ह्युमनिटी इंडिया को भी कर सकते हैं दान

    लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन भी आगे आया है और देशभर में कई जगहों पर गरीब और प्रवासी मजदूरों को खाना और अन्य जरूरी सुविधाएं प्रदान कर रहा है। अपने राहत कार्यों को जारी रखने के लिए फाउंडेशन दान स्वीकार कर रहा है। इसके अलावा आप 'हैबिटेट फॉर ह्युमनिटी इंडिया' के जरिए भी मदद कर सकते हैं जो वंचितों को सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी किट प्रदान करने के लिए फंड इकट्ठा कर रही है।

    6/7

    ये संगठन भी कर रहे वंचितों की मदद

    फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो की गैर-लाभकारी संस्था 'फीडिंग इंडिया' भी देश के 26 शहरों में दैनिक मजदूरों और वंचितों को खाना प्रदान कर रहा है। दिल्ली की NGO 'रसोई ऑन व्हील्स फाउंडेशन' भी जरूरतमंदों को खाना खिला रही है। आप इन दोनों संगठनों को भी दान कर सकते हैं। वहीं 'यूनाइटेड वे मुंबई' कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सरकार की मदद करने और स्वास्थ्य कर्मचारियों को मास्क जैसे सुरक्षा उपकरण प्रदान करने के लिए दान स्वीकार कर रही है।

    7/7

    सीधे लोगों की मदद करना सबसे बेहतर

    इन सभी दान जितना ही महत्वपूर्ण है कि आप उन लोगों की मदद करें जो आपके आसपास रहते हैं और कोरोना वायरस को रोकने के लिए किए गए इस लॉकडाउन से प्रभावित हुए हैं। आपको अपने इलाके की अच्छी जानकारी होती है इसलिए आप अन्य लोगों के साथ मिलकर उन लोगों की पहचान कर सकते हैं जिनको मदद की जरूरत है और उन्हें सीधे मदद प्रदान कर सकते हैं। आप उन्हें खाने समेत अन्य तरह की मदद दे सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: तबलीगी जमात से जुड़े 1,300 विदेशियों सहित 9,000 लोगों को किया गया क्वारंटाइन दिल्ली
    कल सुबह नौ बजे देशवासियों के साथ वीडियो संदेश साझा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी
    कौन हैं तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद कंधालवी? दिल्ली
    कोरोना वायरस के मरीज के बेड पर नवजात बच्चे और मां को लेटाया, दोनों संक्रमित मुंबई

    कोरोना वायरस

    लॉकडाउन में सुपरस्टार चिरंजीवी को मिला यह नया काम, इस तरह बिता रहे हैं अपना वक्त दक्षिण भारतीय सिनेमा
    लॉकडाउन: जागरूकता के लिए सड़क पर उतरे यमराज और चित्रगुप्त, बोले- बाहर निकले तो ले जाएंगे छत्तीसगढ़
    लॉकडाउन के बीच गोवा में फंसी अभिनेत्री नफीसा अली, दवाएं और खाना मिलना भी मुश्किल गोवा
    हरियाणा: जमात से जुड़े पांच लोग संक्रमित, मरकज से लौटा डॉक्टर चला रहा था क्लीनिक दिल्ली

    लॉकडाउन

    लॉकडाउन के बाद लोगों की आवाजाही के लिए बनानी होगी एक समान रणनीति- प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी
    लॉकडाउन: वर्क फ्रॉम होम को आसान और रोचक बनाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो लाइफस्टाइल
    केरल के 93 वर्षीय बुजुर्ग ने जीती कोरोना वायरस से जंग, परिवार ने साझा किए अनुभव भारत की खबरें
    स्कूलों में पढ़ाया जा रहा है ऋतिक रोशन के सुपरस्टार बनने का सफर, वायरल हुआ चैप्टर बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023