NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / ओडिशा में शातिर ठग गिरफ्तार, खुद को PMO अधिकारी बताकर की 6 महिलाओं से शादी
    अगली खबर
    ओडिशा में शातिर ठग गिरफ्तार, खुद को PMO अधिकारी बताकर की 6 महिलाओं से शादी
    मूलरूप से कश्मीर का रहने वाला है शातिर आरोपी

    ओडिशा में शातिर ठग गिरफ्तार, खुद को PMO अधिकारी बताकर की 6 महिलाओं से शादी

    लेखन नवीन
    Dec 17, 2023
    09:51 am

    क्या है खबर?

    ओडिशा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उसने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में अधिकारी और सेना का डॉक्टर बनकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

    इस शातिर आरोपी की पहचान सैय्यद ईशान बुखारी के रूप में हुई है, जिसके कथित तौर पर पाकिस्तान में कई लोगों और केरल में संदिग्ध तत्वों के साथ संबंध हैं। उसने कई राज्यों में कई महिलाओं से शादी भी की है।

    रिपोर्ट

    मूल रूप से कश्मीर का रहने वाला है आरोपी 

    ओडिशा STF के अनुसार, 37 वर्षीय सैयद ईशान बुखारी उर्फ ईशान बुखारी उर्फ डॉक्टर ईशान बुखारी को ओडिशा के नेउलपुर गांव से गिरफ्तार किया गया है।

    STF महानिरीक्षक (IG) जेएन पंकज ने कहा, "खुद को न्यूरो स्पेशलिस्ट डॉक्टर बताने वाला बुखारी अपने आप को सेना का डॉक्टर, PMO अधिकारी समेत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के बड़े अधिकारी के करीबी सहयोगी के तौर पर भी पेश करता था। वह मूल रूप से कश्मीर के कुपवाड़ा का रहने वाला है।"

    बयान

    बुखारी ने विभिन्न राज्यों में कई महिलाओं से की है शादी- STF

    IG पंकज ने कहा, "जांच में पता चला है कि आरोपी ने कश्मीर, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा सहित भारत के विभिन्न हिस्सों की कम से कम 6-7 महिलाओं को धोखे में रखकर शादी की है। वह खुद को अंतरराष्ट्रीय डिग्रीधारी डॉक्टर बताकर कई महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में है।"

    उन्होंने कहा, "आरोपी धोखाधड़ी और जालसाजी के एक मामले में कश्मीर में भी वांछित है और उसके खिलाफ कश्मीर पुलिस ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है।"

    बयान

    आरोपी के जालसाज होने के पुख्ता सबूत- STF

    IG ने कहा, "हमारे पास आरोपी के धोखेबाज और जालसाज होने के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। आतंकी साजिशों में उसकी संलिप्तता के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन उसके पाकिस्तान के साथ कुछ संबंध थे और इसकी पुष्टि की जाएगी।"

    उन्होंने कहा, "हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते हैं कि वह एक पाकिस्तानी जासूस था, लेकिन अभी तक हमारे पास कोई ठोस सबूत नहीं हैं। हम NIA के संपर्क में हैं।"

    जानकारी

    STF ने गुप्त सूचना के आधार पर की छापेमारी

    STF अधिकारियों के अनुसार, 15 दिसंबर को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर STF ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बुखारी के खिलाफ कार्रवाई की और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

    छापेमारी

    आरोपी के पास 100 से अधिक जाली दस्तावेज बरामद

    STF के अनुसार, आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान 100 से अधिक दस्तावेजों सहित आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है।

    इनमें अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय, कनाडाई स्वास्थ्य सेवा संस्थान, वेल्लोर क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज आदि द्वारा जारी मेडिकल डिग्री प्रमाणपत्र जैसे कई जाली दस्तावेज शामिल हैं।

    इसके अलावा आरोपी के पास से खाली दस्तावेज, शपथ पत्र, बांड, कई पहचान पत्र, ATM कार्ड, खाली चेक, आधार कार्ड और विजिटिंग कार्ड भी जब्त किए गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओडिशा पुलिस
    राष्ट्रीय जांच एजेंसी
    जम्मू-कश्मीर
    कश्मीर

    ताज़ा खबरें

    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025

    ओडिशा पुलिस

    22 साल बाद ऐसे गिरफ्तार हुआ गैंगरेप का आरोपी, मामले में गई थी मुख्यमंत्री की कुर्सी ओडिशा
    ओडिशा में एक और रूसी नागरिक की मौत, 15 दिनों में तीसरा ऐसा मामला ओडिशा
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिसकर्मी ने मारी गोली, नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती ओडिशा
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की अस्पताल में मौत, पुलिसकर्मी ने सीने में मारी थी गोली ओडिशा

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी

    दाऊद इब्राहिम पर पाकिस्तान मेहरबान, कराची एयरपोर्ट पर बिना पासपोर्ट जांच आ-जा रहे गुर्गे दाऊद इब्राहिम
    पंजाब: मोहाली स्थित पुलिस इंटेलीजेंस मुख्यालय पर RPG से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार पंजाब
    NIA को ईमेल पर मिली मुंबई में तालिबान के आतंकी हमले की धमकी मुंबई
    IS समर्थकों को पकड़ने के लिए NIA का 3 राज्यों में 60 जगहों पर छापा तमिलनाडु

    जम्मू-कश्मीर

    अनंतनाग में चौथे दिन मुठभेड़ जारी; 2-3 आतंकी घिरे, सेना ड्रोन-रॉकेट लॉन्चर से कर रही बमबारी जम्मू-कश्मीर पुलिस
    पाकिस्तान ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकियों को दिया कवर फायर, सभी ढेर- सेना पाकिस्तान समाचार
    जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में मुठभेड़ पांचवे दिन भी जारी, घने जंगलों में हो रही आतंकियों की तलाश  भारतीय सेना
    अनंतनाग में सेना का ऑपरेशन छठवें दिन भी जारी, 1 आतंकी का जला हुआ शव बरामद भारतीय सेना

    कश्मीर

    कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए जिम्मेदार पाया गया तो फांसी के लिए तैयार- फारूक अब्दुल्ला फारूक अब्दुल्ला
    कश्मीर में 24 घंटे के अंदर चौथा आंतकी हमला, कश्मीरी पंडित को गोली मारी गई कश्मीर मिलिटेंसी
    कश्मीर में मौजूद ये ऑफबीट पर्यटन स्थल छुट्टियों के लिए हैं बेहतरीन अनंतनाग
    कश्मीर की ये चीजें हैं बहुत मशहूर, यात्रा के दौरान जरूर करें खरीदारी ट्रेवल टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025