Page Loader
उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का असर बढ़ा, कई राज्यों को मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का अशर, कई राज्यों में चेतावनी जारी (तस्वीरः unsplash)

उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का असर बढ़ा, कई राज्यों को मौसम विभाग की चेतावनी

लेखन गजेंद्र
Jan 06, 2023
11:49 am

क्या है खबर?

उत्तर भारत में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। यहां कोहरे की वजह से दृश्यता घट गई है और शीतलहर का असर भी है। ठंड का सबसे ज्यादा असर राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में ठंड कम न होने के आसार देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है, वहीं दिल्ली-NCR के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।

मौसम

दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पर था। पंजाब के भठिंडा में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। यहां कोहरा परेशानी का सबब बना। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी तीन से चार दिन तक उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे का असर बना रहेगा।