Loading...
कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति मांगी, 24 घंटे का समय दिया
कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति मांगी

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति मांगी, 24 घंटे का समय दिया

लेखन गजेंद्र
Oct 12, 2026
02:57 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने की मंजूरी के लिए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। पार्टी के सह-संस्थापक सौरव दास और आशुतोष रांका ने बताया कि पुलिस हमेशा कहती है कि प्रदर्शन की अनुमति के लिए 10 दिन आइए, इसलिए इस बार संपर्क किया गया है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगी गई है और अभी तारीख नहीं चुनी गई है।

धरना

24 घंटे बाद फिर संपर्क करेंगे- दास

दास ने कहा कि उम्मीद है कि पुलिस हमें एक तारीख देगी। अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम 24 घंटे के अंदर तय प्रदर्शन स्थल पर प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा होंगे।

उन्होंने कहा कि पुलिस हमारे आवेदन को लंबित लटकाती है तो 24 घंटे बाद फिर से संपर्क किया जाएगा।

दास ने कहा कि "शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट एक अधिकार है, एक संवैधानिक अधिकार है, और लोग पहले से ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग शांति से प्रदर्शन करेंगे।"

हिरासत

शनिवार को हिरासत में लिए गए थे सभी नेता

CJP ने शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया था, जिसे दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी।

इसके बाद, शनिवार को दिल्ली आने वाले CJP संस्थापक अभिजीत दिपके, दास और रांका को विमान से ही हिरासत में ले लिया गया।

हालांकि, इसके बाद भी दिल्ली में प्रदर्शनकारी जुटते रहे। इसमें कांग्रेस और अन्य पार्टियों के लोग शामिल थे। कई पत्रकारों को भी प्रदर्शन कवर करने के दौरान हिरासत में लिया गया।

ADVERTISEMENT