Loading...
CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

लेखन गजेंद्र
Oct 14, 2026
08:59 am

क्या है खबर?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रवेश करने और तिरंगा झंडा लहराने पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संस्थापक सौरव दास, आशुतोष रांका और आजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनको बुधवार को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) की कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से दास और रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि शिंदे को जमानत दी गई। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इसकी पुष्टि की।

बयान

आपातकाल घोषित करने की हिम्मत दिखाए सरकार-दिपके

दिपके ने एक्स पर लिखा, 'आशु और सौरव को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उनकी गलती? जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना। थोड़ी हिम्मत दिखाइए नरेंद्र मोदी। अगर आप विरोध की आवाज को दबाने के लिए इतने ही पक्के इरादे वाले हैं, तो इन कायरतापूर्ण तरीकों की आड़ लेने के बजाय आधिकारिक तौर पर आपातकाल घोषित करने की हिम्मत दिखाइए।'

बता दें, शिंदे को शांति समझौते के बॉन्ड पर हस्ताक्षर के बाद जमानत दी गई है।

पुलिस

पुलिस ने कहा- तीनों ने बॉन्ड का उल्लंघन किया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रांका और दास ने शनिवार को दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद एक साल तक शांति बनाए रखने का वचन देते हुए बॉन्ड पर हस्ताक्षर किए थे।

उन्होंने जंतर-मंतर बिना इजाजत पहुंचकर और विरोध करके बॉन्ड का उल्लंघन किया है।

साथ ही पुलिस ने उनके खिलाफ अतिक्रमण, निषेधाज्ञा का उल्लंघन, लोक सेवक को उनके कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डालने सहित विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया है।

ADVERTISEMENT

दावा

SEM का प्रदर्शनकारियों को सजा देने का पुराना रिकॉर्ड- रत्ना सिंह

CJP की कानूनी टीम की प्रमुख रत्ना सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों को रात भर थाने में रखा है और एक निजी वैन से संसद मार्ग थाने लाई थी।

उन्होंने बताया कि उनको वकीलों से मिलने नहीं दिया गया और 24 घंटे हिरासत में रखा गया है।

सिंह ने एक्स पर लिखा, 'गिरफ्तारी की वजहें वही हैं। पता चला है कि SEM का प्रदर्शनकारियों को सजा देने का पुराना रिकॉर्ड रहा है। कायर सरकार।'

ADVERTISEMENT

घटना

क्यों गिरफ्तार हुए दास और रांका?

केंद्र ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में मान्य स्थान से प्रतिबंधित कर दिया है और उसकी जगह रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का एक मैदान चिन्हित किया है।

दास और रांका अपने कुछ साथियों के साथ मंगलवार सुबह लोहे का गेट फांदकर जंतर-मंतर के अंदर चले गए और वहां 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए तिरंगा लहराया।

इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। रांका और दास के साथियों को जमानत मिल गई है।

ADVERTISEMENT