कॉकरोच जनता पार्टी फिर लगाएगी जंतर-मंतर पर जमावड़ा, दिपके ने कहा- सीजन 2 आने वाला है
क्या है खबर?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से ज्यादा समय तक प्रदर्शन करके केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कुर्सी से उतारने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक और बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने बुधवार को दिल्ली में कहा कि जल्द ही 'जंतर-मंतर सीजन 2' आने वाला है। हालांकि, अभी ये सामने नहीं आया है कि वह किस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करेंगे। दिपके दिल्ली में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में आए हैं।
बयान
इंस्टाग्राम पर पूछ रहे हैं सवाल- दिपके
दिपके ने दिल्ली में कहा, "बहुत से लोग इंस्टाग्राम पर कमेंट कर रहे थे कि 'जंतर-मंतर का सीजन 2' कब शुरू होगा। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि 'जंतर-मंतर का सीजन 2' बहुत जल्द शुरू होने वाला है।"
बता दें कि दिपके ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर अपील की है कि आजादी के 80 साल बाद भी सरकारी स्कूल जर्जर हैं, ऐसे में लोग अपने आसपास के सरकारी स्कूलों की हालत को सोशल मीडिया पर साझा करें।
बैठक
भाजपा के दबाव में बैठक के लिए नहीं मिल रहा हॉल- दिपके
दिपके ने कहा कि बुधवार को दिल्ली में उनके वॉलंटियर्स की मीटिंग होनी थी, लेकिन किसी ने भी हॉल किराए पर नहीं दिया। हर कोई यही कहता रहा कि ऊपर से दबाव है।
दिपके ने बताया कि बड़ी मुश्किल से एक हॉल बुक हुआ, लेकिन सुबह से हॉल मालिकों को धमकियां मिलीं। उनसे कहा गया कि अगर CJP की मीटिंग होने दी, तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा...यह सब भाजपा कर रही है।
ट्विटर पोस्ट
दिपके का ऐलान
#WATCH | Delhi | Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke says, "Many people were commenting on Instagram when Season 2 of 'Jantar-Mantar' will begin. I want to tell them that Season 2 of 'Jantar-Mantar' is going to start very soon." pic.twitter.com/v5dkaQcPtv
— ANI (@ANI) August 12, 2026