अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस आने का आह्वान किया, कहा- तिरंगा लहराएंगे
क्या है खबर?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपने साथी सौरव दास और आशुतोष रांका के जेल जाने के बाद एक बार फिर लोगों का आह्वान किया है। उन्होंने बुधवार शाम को एक वीडियो जारी कर कहा कि दास और रांका को तिरंगा लहराने के आरोप में जेल भेजा गया है, तो वे भी तिरंगा लहराएंगे। उन्होंने पुलिस को चुनौती देते हुए कहा कि 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में वह लोगों के साथ जमा होंगे।
आह्वान
क्या बोले दिपके?
दिपके ने कहा, "सौरव और आशु को सिर्फ तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला गया है। मैं सभी देशभक्तों से निवेदन करता हूं कि 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगे के साथ आइए, वहां हम तिरंगा लहराकर बताएं कि यह कोई अपराध नहीं। जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते, वे शाम को अपने शहरों में तिरंगा मार्च निकालिए। हो सकता है कि मुझे भी जेल में डाला जाए, लेकिन मुझे चिंता नहीं।"
ट्विटर पोस्ट
दिपके का वीडियो
Lehra do Tiranga 🇮🇳
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 14, 2026
16 Oct | Central Park, CP | 5 PM pic.twitter.com/eFO1RfUBos
घटना
क्या है सौरव और आशुतोष से जुड़ा विवाद?
केंद्र ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में मान्य स्थान से हटा दिया है और उसकी जगह रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का मैदान चिन्हित किया है।
दास और रांका अपने कुछ साथियों के साथ मंगलवार सुबह लोहे का गेट फांदकर जंतर-मंतर के अंदर चले गए और वहां 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए तिरंगा लहराया।
इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। रांका-दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।