Page Loader
दिल्ली सरकार का अपने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, मिलेगा 7,000 रुपये बोनस
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की दिवाली बोनस की घोषणा

दिल्ली सरकार का अपने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, मिलेगा 7,000 रुपये बोनस

लेखन गजेंद्र
Nov 06, 2023
11:04 am

क्या है खबर?

दिल्ली सरकार ने समूह 'बी' और समूह 'सी' के कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा की है। इससे करीब 80,000 कर्मचारी लाभांवित होंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवाली बोनस की घोषणा करते हुए कहा, "यह त्योहारों का मौसम है और इस मौसम में हम अपने सभी समूह 'बी' (नॉन गैजेटेड) और ग्रुप 'सी' कर्मचारियों को 7,000-7,000 रुपये का बोनस दे रहे हैं। यह फैसला हमने दिल्ली सरकार की ओर से लिया है।"

आर्थिक बोझ

सरकार पर आएगा 56 करोड़ रुपये का बोझ

केजरीवाल ने आगे कहा, "इस समय दिल्ली में लगभग 80,000 समूह 'बी' और समूह 'सी' कर्मचारी हैं। ये बोनस देने के लिए 56 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। इससे हमारे कर्मचारियों के घरों में त्योहारों में खुशियां दोगुनी हो जाएगी। एक सरकार के रूप में हमने अपने कर्मचारियों की जिंदगी को बेहतर बनाने का हमेशा प्रयास किया है और यह प्रयास जारी रहेगा।" बता दें कि इससे पहले केजरीवाल सरकार ने 5,000 नगर निगम कर्मचारियों को पक्का किया था।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए केजरीवाल ने क्या की घोषणा