CJP विरोध प्रदर्शन: अब अजिंक्य शिंदे करेगा नेतृत्व, हिरासत के बाद सामने आया दिपके रिकॉर्ड वीडियो
क्या है खबर?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शीर्ष नेताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर विमान के भीतर से ही हिरासत में लिए जाने के तुरंत बाद पार्टी के आधिकारिक हैंडल पर एक पूर्व-रिकॉर्डेड वीडियो संदेश जारी किया गया है। इस वीडियो में CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपनी गिरफ्तारी या हिरासत की पुष्टि करते हुए देश के युवाओं और समर्थकों को संदेश दिया है कि अब इस प्रदर्शन का नेतृत्व अजिंक्य शिंदे करेंगे।
संदेश
दिपके ने वीडियो में क्या दिया संदेश?
CJP द्वारा एक्स पर जारी विडियो में दिपके ने कहा, "अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं, तो इसका मतलब साफ है कि मैं, आशु (आशुतोष रांका) और सौरभ (सौरव दास) दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं, लेकिन हमारा आंदोलन यहां रुकने वाला नहीं है। हमारे बाद इस आंदोलन का पूरा नेतृत्व अजिंक्य शिंदे करेंगे। इसलिए आप सभी अजिंक्य को फॉलो करें। हमारे बाद अजिंक्य ही CJP को आगे लेकर जाएंगे और इस आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें दिपके का वीडियो संदेश
IMPORTANT
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 10, 2026
Until Abhijeet Dipke, Saurav Das and Ashutosh Ranka are in detention, CJP’s Organization In-Charge Ajinkya Shinde will lead this protest at Jantar Mantar.
Abhijeet had pre-recorded this video last night in anticipation of a potential arrest. @AjinkyaCJP pic.twitter.com/WSQ69mKfTV
छावनी
छावनी में तब्दील हुई दिल्ली, ध्रुव राठी समेत हिरासत में लिया 1,000 समर्थक
इस वीडियो संदेश के बाद दिल्ली और उसकी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। जंतर मंतर की ओर आने वाले सभी वाहनों को रोकने के लिए पुलिस ने सड़कों पर कीलें बिछा दी है।
दिल्ली के विभिन्न प्रवेश द्वारों, दिल्ली मेट्रो स्टेशनों और रेलवे स्टेशनों से अब तक मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत 1,000 से अधिक CJP समर्थक और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।
इसी तरह दिपके, दास और रांका भी पुलिस हिरासत में हैं।