Loading...
अभिजीत दिपके और नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और छात्र नेता नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

अभिजीत दिपके और नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई

लेखन गजेंद्र
Oct 16, 2026
05:01 pm

क्या है खबर?

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क पर तिरंगा लहराने जा रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने रानी झांसी रोड स्थित एक घर से निकलते ही दिपके को घेरा और हिरासत में लेने की बात कही। इस दौरान दिपके और पुलिस की बहस हुई। दिपके को वैन में ले जाते समय प्रदर्शनकारी सामने खड़े हो गए, किसी तरह पुलिस ने उन्हें हटाया।

हिरासत

दिपके ने पूछा- मैं कौन सा अपराध किया

दिपके ने पुलिस से कहा कि वह अकेले हैं और सिर्फ तिरंगा लहराने जा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि वह कौन सा अपराध कर रहे हैं और किस कानून के तहत उनको हिरासत में लिया जा रहा है।

इसके बाद एक पुलिस अधिकारी ने उनसे कहा कि वह एहतियातन उनको हिरासत में ले रहे हैं और जबरन पुलिस वैन में बैठा लिया।

इससे पहले, पुलिस ने सेंट्रल पार्क की सुरक्षा बढ़ाते हुए उसके चारों तरफ मानव शृंखला बना ली है।

प्रदर्शन

नेहा बोरा और उनके साथियों को मंडी हाउस के पास हिरासत में लिया गया

दिपके को हिरासत में लिए जाने के बाद छात्र नेता नेहा बोरा अपने साथियों के साथ सेंट्रल पार्क न जाकर मंडी हाउस में तिरंगा लहराने पहुंची थीं, जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

दिल्ली पुलिस ने अखिल भारतीय छात्र संघ (AISA) और वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं को भी पकड़ा है।

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने लोगों को सचेत करने के लिए तिरंगे के सम्मानजनक उपयोग पर दिशानिर्देश जारी किए हैं।

ADVERTISEMENT

भीड़

पालिका बाजार के बाहर जुटी भीड़

दिपके के साथ तिरंगा लहराने के लिए कनॉट प्लेस के आसपास और पालिका बाजार के बाहर युवाओं की भीड़ जुटने लगी है। दिपके ने शाम 5 बजे तिरंगा लहराने का आह्वान किया था।

इलाके में सुबह से भारी पुलिस बल मौजूद है। पुलिस सुनिश्चित कर रही है कि किसी को भी पार्क के अंदर प्रवेश करने न दिया जाए।

इससे पहले नई दिल्ली नगर निगम (NDM) ने सेंट्रल पार्क 2 दिन के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

पुलिस और दिपके की बहस

नोटिस

पुलिस ने दिया था दिपके को नोटिस

इससे पहले दिल्ली पुलिस के अधिकारी दिपके से मिलने के लिए रानी झांसी रोड स्थित एक आवास में पहुंचे थे, जहां दिपके ठहरे थे।

पुलिस ने उनको धारा 163 का हवाला देते हुए किसी प्रकार का प्रदर्शन न करने को कहा था। पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।

दिपके ने पुलिस से कहा था कि वह कोई प्रदर्शन करने नहीं जा रहे हैं बल्कि तिरंगा लहराने जा रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

दिपके को हिरासत में लिया गया

ट्विटर पोस्ट

नेहा बोरा हिरासत में

ADVERTISEMENT