जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर मलेशियाई युवक के पास मिला संदिग्ध पदार्थ, CISF ने दौड़ाकर पकड़ा
क्या है खबर?
दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के कर्मियों ने एक ऐसे युवक को हिरासत में लिया है, जो जांच के दौरान भागने की कोशिश कर रहा था। CISF ने सोमवार को वीडियो साझा कर बताया कि स्टेशन पर सामान की जांच के दौरान यात्री के पास से एक अज्ञात अर्ध-ठोस पदार्थ मिला था, जो उसने अपने अंडरगारमेंट में छिपा रखा था। आरोपी को उसके बरामद सामान के साथ पुलिस के हवाले किया गया है।
जांच
खुद को कुआलालंपुर का निवासी बता रहा यात्री
CISF ने बताया कि जब युवक के सामान की जांच के दौरान XBIS स्क्रीन पर एक संदिग्ध और सघन वस्तु दिखाई दी, तो यात्री ने वहां से भागने की कोशिश की।
जवान तुरंत उसके पीछे दौड़ा और निकासी गेट की सीढ़ी चलने पर उसे पकड़ लिया। उसके सामान की और जांच करने पर, उसके अंडरगारमेंट के सिले हुए हिस्से अज्ञात अर्ध-ठोस पदार्थ मिला है।
एजेंसी ने बताया कि आरोपी ने खुद को मलेशिया के कुआलालंपुर का निवासी बताया है।
ट्विटर पोस्ट
CISF ने वीडियो जारी की
CISF’s Swift Response: Suspicious Person Apprehended While Attempting to Escape at Metro Station!
— CISF (@CISFHQrs) October 19, 2026
Alert CISF personnel at Jama Masjid Metro Station of DMRC sprang into action when a passenger attempted to flee after a suspicious, dense object appeared on the XBIS screen during… pic.twitter.com/QTh9AneEdP
जांच
सुरक्षा पर्यवेक्षण का पुनर्गठन होगा
CISF ने गृह मंत्रालय की मंजूरी से 1 नवंबर से संशोधित कार्यात्मक ढांचा लागू किया है, जो अपनी प्रशासनिक और परिचालन संरचना का पुनर्गठन करेगा।
इसके तहत बिजली, कोयला, इस्पात, तेल और गैस, बंदरगाह, जन तीव्र परिवहन प्रणाली, सरकारी भवन, संग्रहालय और स्मारकों में निगरानी को व्यवस्थित किया जा सकेगा।
इस पहल का उद्देश्य सेक्टर-विशिष्ट विशेषज्ञता, परिचालन निगरानी, विशेष प्रशिक्षण, सुरक्षा प्रक्रियाओं में एकरूपता और संबंधित संगठनों के साथ समन्वय को मजबूत करना है।