Page Loader
छत्तीसगढ़ में लोहा बनाने के कारखाने की चिमनी गिरी, 30 से अधिक मजदूर फंसे
छत्तीसगढ़ में कारखाने की चिमनी गिरी

छत्तीसगढ़ में लोहा बनाने के कारखाने की चिमनी गिरी, 30 से अधिक मजदूर फंसे

लेखन गजेंद्र
Jan 09, 2025
06:05 pm

क्या है खबर?

छत्तीसगढ़ में मुंगेली जिले के सरगांव में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लोहा बनाने के एक निर्माणाधीन कारखाने की चिमनी अचानक गिर गई, जिसमें करीब 30 मजदूर दब गए। कुछ घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजदूरों को बचाने के प्रयास किया जा रहा है। हादसे के समय मौके पर काफी मजदूर उपस्थित थे। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

हादसा

कारखाने का निर्माण कार्य चल रहा था

सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ इलाके में लोहे की पाइप बनाने वाले कारखाने का काम चल रहा था। कारखाने का नाम कुसुम संयंत्र बताया जा रहा है। जिला कलेक्टर राहुल देव ने बताया कि लोहा बनाने के कारखाने में साइलो संरचना ढह गई है, जिससे मौके पर काम कर रहे कई मजदूर दबे हैं। प्रशासन ने अभी हताहतों की जानकारी नहीं दी है, लेकिन बताया जा रहा है कि 7 से 8 मजदूरों की मौत हुई है।

ट्विटर पोस्ट

छत्तीसगढ़ में चिमनी गिरी