-
14 Mar 2019
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ दहेज और यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस ने दायर की चार्जशीट
-
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के खिलाफ दहेज और यौन उत्पीड़न के मामले में चार्जशीट दायर कर दी गई है।
उनके खिलाफ IPC की धारा 498A (दहेज उत्पीड़न) और 354A (यौन उत्पीड़न) के तहत आरोप लगाए गए हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि उनकी पत्नी हसीन जहां ने उनके खिलाफ मैच फिक्सिंग, दहेज के लिए उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न आदि आरोप लगाए थे। हालांकि, BCCI ने उन्हें इन आरोपों में क्लीन चिट दे दी थी।
-
जानकारी
क्या थे हसीन जहां के आरोप?
-
दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां का झगड़ा सार्वजनिक हुआ था। हसीन ने शमी पर दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने शमी पर मैच फिक्सिंग का भी आरोप लगाया था।
-
ट्विटर पोस्ट
शमी के खिलाफ चार्जशीट दायर
-
A chargesheet has been filed against cricketer Mohammed Shami. He has been charged under IPC 498A (dowry harassment) and 354A (sexual harrasment).
— ANI (@ANI) March 14, 2019
(file pic) pic.twitter.com/6o6sBbtqY8 -
आरोप
हसीन के आरोप
-
बीते साल शमी की पत्नी हसीन ने अपने पति पर बेवफाई के आरोप लगाते हुए उनकी कई चैट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।
उन्होंने दावा किया था की शमी दूसरी लड़कियों से बात करते हैं और जब वे इसका विरोध करती है तो उनके साथ मारपीट की जाती है।
हसीन ने शमी और एक लड़की की फोटो शेयर कर कहा था कि फोटो में दिख रही लड़की शमी की गर्लफ्रेंड है।
-
जानकारी
BCCI की जांच में मिली थी क्लीन चिट
-
दहेज और यौन उत्पीड़न के मामले में नाम सामने आने के बाद BCCI ने शमी का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट रोक दिया था। हालांकि, बाद में BCCI की जांच में शमी को क्लिन चिट दे दी गई और वे दोबारा मैदान पर उतरे