
महाराष्ट्र: नासिक में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर बस और ट्रक की टक्कर, 10 की मौत
क्या है खबर?
महाराष्ट्र के नासिक में मंगलवार सुबह मुंबई और आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रक और महाराष्ट्र परिवहन निगम की बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई।
घटना के समय यात्रियों से भरी बस वसई से जलगांव जा रही थी, तभी चंदवाड के पास हादसा हुआ। हादसे में 36 यात्री घायल हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा इतना भयानक था कि बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसा
बस काटकर यात्रियों को निकालना पड़ा
हादसे के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो काफी विचलित करने वाला है। हादसे के बाद यात्रियों को बस को काटकर निकालना पड़ा। बस में करीब 45 यात्री सवार थे।
हादसे के सही कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि बस का टायर फटने से वह अनियंत्रित हो गई थी और ट्रक से टकरा गई।
हादसे में 6 से 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
ट्विटर पोस्ट
हादसे के बाद बस की स्थिति
मुंबई-आग्रा महामार्गावर राहुड घाटात एसटी बस-ट्रकचा भीषण अपघात, चार जणांचा मृत्यू, 9 गंभीर जखमी
— DD Sahyadri News | सह्याद्री बातम्या (@ddsahyadrinews) April 30, 2024
जळगावहून वसई विरारकडे जात होती बस
बसमध्ये एकूण 45 प्रवासी होते#Nashik #NashikAccident pic.twitter.com/GSEaYFqXuH