CJP प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-नोएडा सीमा पर BSF तैनात, रात 9 बजे से रास्ता बंद
क्या है खबर?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार से मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुरू होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर गृह मंत्रालय अलर्ट है उसने दिल्ली और नोएडा की चिल्ला सीमा पर दिल्ली और नोएडा पुलिस के साथ सीमा सुरक्षा बल (BSF) तैनात कर दिया है। सुरक्षाकर्मी संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे हैं और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस सीमा पार करने का रास्ता शुक्रवार रात 9 बजे बंद कर देगी।
बैरिकेडिंग
सीमा पर बैरिकेडिंग लगाई गई
मंत्रालय को शक है कि दिल्ली और नोएडा सीमा से भी लोग प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर पहुंच सकते हैं। ऐसे में सीमा को बैरिकेडिंग से सील किया गया है।
इससे पहले रेल मंत्रालय ने दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम से 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की सिफारिश की है।
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगाए गए प्रतिबंधों को अनुचित बताया।
चुनौती
CJP के अभिजीत दिपके ने दी चुनौती
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रदर्शन से पहले ट्रेनों के रद्द होने और प्रतिबंधों को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है।
उन्होंने कहा, "अगर आप युवाओं से डरते हैं तो पूरे देश को बंद कर दीजिए।"
दिपके ने यह भी दावा किया है कि 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले देशभर में हजारों युवाओं को हिरासत में लिया गया है और उन्होंने भाजपा सरकार पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया है।
ट्विटर पोस्ट
दिल्ली नोएडा सीमा पर बैरिकेडिंग लगाई जा रही
चिल्ला बॉर्डर पर भारी फोर्स तैनात!
— PRIYA RANA (@priyarana3101) October 9, 2026
नोएडा पुलिस, दिल्ली पुलिस और BSF के जवान चिल्ला बॉर्डर पर तैनात। संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग, संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी।
बॉर्डर पर RCC बैरिकेड्स लाए गए। जानकारी के मुताबिक, रात 9 बजे से बॉर्डर सील किया जाएगा।#Noida #BreakingNews… pic.twitter.com/vtS8KOnoaV