NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / बेंगलुरू: पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की नातिन ने खुदकुशी की
    देश

    बेंगलुरू: पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की नातिन ने खुदकुशी की

    बेंगलुरू: पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की नातिन ने खुदकुशी की
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 28, 2022, 02:48 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बेंगलुरू: पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की नातिन ने खुदकुशी की
    बेंगलुरू: पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की नातिन ने खुदकुशी की

    कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की नातिन डॉ सौंदर्या ने आत्महत्या कर ली है। 30 वर्षीय सौंदर्या येदियुरप्पा की सबसे छोटी बेटी पद्मा की बेटी थीं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह उन्होंने बेंगलुरू के वसंत नगर स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर खुदकुशी की। सौंदर्या एक निजी अस्पताल में डॉक्टर थीं और अपने डॉक्टर पति के साथ रहती थी। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    करीब 10 बजे चला घटना का पता

    पुलिस ने बताया कि आत्महत्या की घटना का पता सुबह करीब 10 बजे चला, जब घर पर काम करने वाले सहायक लगातार घंटी बजाते रहे, लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद सहायकों ने सौंदर्या के पति निरंजन को फोन कर बताया कि वो घंटी बजा रहे हैं, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही। इसके बाद निरंजन घर लौटे और दूसरी चाबी की मदद से दरवाजा खोला तो पाया कि सौंदर्या ने फांसी लगा ली है।

    येदियुरप्पा के कार्यालय ने दी जानकारी

    कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा की पोती सौंदर्या का शव बेंगलुरु के एक निजी अपार्टमेंट में लटका हुआ मिला। बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है: बी.एस. येदियुरप्पा कार्यालय

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2022

    अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

    निरंजन ने वहां मौजूद लोगों की मदद से सौंदर्या को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हाई ग्राउंड पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। अभी तक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। निरंजन और सौंदर्या की शादी 2018 में हुई थी और दोनों को नौ महीने का एक बच्चा है। बताया जा रहा है कि गर्भावास्था के बाद से ही सौंदर्या डिप्रेशन में थीं।

    अंतिम संस्कार के बाद शुरू होगी जांच

    डॉ सौंदर्या की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद मुख्यमत्री बसवराज बोम्मई मंत्रिमंडल के अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे और येदियुरप्पा को सांत्वना दी। वहीं पुलिस के कई बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना करने में लगे हुए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी परिवार सदमे में है और किसी भी सदस्य से कोई पूछताछ नहीं हो सकी है। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस जांच की दिशा में कदम आगे बढ़ाएगी।

    इन हेल्पलाइन की ले सकते हैं मदद

    आत्महत्या एक गंभीर समस्या है। अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं तो आप नीचे दिये नंबरों पर फोन कर मदद प्राप्त कर सकते हैं। आसरा: यह मुंबई स्थित NGO है, जो परेशान और अवसाद से घिरे लोगों की मदद करता है। हेल्पलाइन नंबर- 91-22- 27546669 स्नेह इंडिया फाउंडेशन: यह संस्था हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे सेवा देती है। हेल्पलाइन नंबर- 91-44-24640050 वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ: हेल्पलाइन नंबर- 18602662345

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    बेंगलुरू
    आत्महत्या
    बीएस येदियुरप्पा

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: 'एनिमल' से लेकर 'हाउसफुल 5' तक, आने वाली हैं बॉबी की ये पांच फिल्में बॉबी देओल
    हुंडई वरना से लेकर टाटा सफारी तक, अगले महीने भारत में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां टाटा मोटर्स
    'कांतारा' अभिनेता ऋषभ शेट्टी करेंगे मलयालम डेब्यू? मोहनलाल की इस फिल्म में आएंगे नजर कांतारा फिल्म
    'द कश्मीर फाइल्स' के ऑस्कर रेस से बाहर होने पर अनुपम खेर ने कही यह बात अनुपम खेर

    कर्नाटक

    कर्नाटक हाई कोर्ट का फैसला, हिंदुओं में 18 साल से कम उम्र में शादी अमान्य नहीं कर्नाटक हाई कोर्ट
    कर्नाटक के 8 वर्षीय ऋषि का आइंस्टीन से भी तेज है दिमाग, मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार बेंगलुरू
    हिजाब विवाद: परीक्षा में बैठने के लिए छात्राएं पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, CJI करेंगे विचार सुप्रीम कोर्ट
    कर्नाटक: पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हिटलर से की प्रधानमंत्री मोदी की तुलना, भाजपा का पलटवार सिद्धारमैया

    बेंगलुरू

    बेंगलुरू: फ्लाईओवर से शख्स ने उड़ाए पैसे, लूटने के लिए जमा हुई भीड़; देखें वीडियो वायरल वीडियो
    बेंगलुरू: अवैध रूप से रह रही पाकिस्तान की 19 वर्षीय लड़की जाली दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार बेंगलुरु पुलिस
    दिल्ली के होटल का 23 लाख का बिल चुकाए बिना भागने वाला आरोपी गिरफ्तार दिल्ली
    बेंगलुरू: शख्स को बोनट पर लटकाकर एक किलोमीटर तक ले गई महिला चालक, वीडियो वायरल सड़क दुर्घटना

    आत्महत्या

    महाराष्ट्र: पुणे में नदी के किनारे एक ही परिवार के 7 सदस्य मृत पाए गए महाराष्ट्र
    तेलुगू अभिनेता सुधीर वर्मा ने की आत्महत्या, इंडस्ट्री में शोक की लहर  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    श्रीहरिकोटा स्थित ISRO स्टेशन पर एक हफ्ते में 2 पुलिसकर्मी समेत 3 ने की आत्महत्या आंध्र प्रदेश
    तुनिषा आत्महत्या मामला: शीजान खान को नहीं मिली राहत, अदालत ने खारिज की जमानत याचिका तुनिषा शर्मा

    बीएस येदियुरप्पा

    कर्नाटक: हुबली में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में येदियुरप्पा को आमंत्रण नहीं कर्नाटक
    कर्नाटक: लिंगायत मठ के महंत शिवमूर्ति पर लगा 4 और नाबालिगों के यौन उत्पीड़न का आरोप कर्नाटक
    कर्नाटक: नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में लिंगायत मठ के महंत शिवमूर्ति मुरुग गिरफ्तार कर्नाटक
    कर्नाटक: नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को नहीं मिल रहा आधिकारिक आवास, घर से कर रहे काम कर्नाटक

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023