Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस वैक्सीन
भारत में कोरोना वायरस
डेल्टा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / गोवा: बीच पर मसाज देने के नाम पर ब्रिटिश महिला के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
देश

गोवा: बीच पर मसाज देने के नाम पर ब्रिटिश महिला के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

गोवा: बीच पर मसाज देने के नाम पर ब्रिटिश महिला के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
लेखन मुकुल तोमर
Jun 07, 2022, 02:02 pm 3 मिनट में पढ़ें
गोवा: बीच पर मसाज देने के नाम पर ब्रिटिश महिला के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
गोवा: बीच पर मसाज देने के नाम पर ब्रिटिश महिला के साथ रेप

गोवा से देश को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक स्थानीय शख्स ने मसाज देने के नाम पर एक ब्रिटिश महिला का उसके पति की मौजूदगी में रेप किया। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय जोएल विंसेंट डिसूजा के तौर पर हुई है। डिसूजा को जेल भेज दिया गया है।

घटना
2 जून को अरंबोल बीच के पास हुई घटना

घटना उत्तरी गोवा स्थित अरंबोल समुद्र तट (बीच) की है। अपने पति के साथ गोवा की ट्रिप पर आई ब्रिटिश महिला की शिकायत के अनुसार, 2 जून को वह अपने पति के साथ अंरबोल बीच के करीब स्थित स्वीट वॉटर लेक के पास लेटी हुई थी, तभी आरोपी आया और उसे मसाज देने के बहाने पास में ही लेकर चला गया। शिकायत के अनुसार, जहां आरोपी डिसूजा ने महिला के साथ रेप किया।

शिकायत
पीड़िता ने इसलिए देर से दर्ज कराई शिकायत

परनेम पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, घटना 2 जून को हुई थी, लेकिन पीड़िता ने ब्रिटेन में अपने परिवार से सलाह लेने और भारत में ब्रिटिश दूतावास से मदद मांगने के बाद सोमवार को परनेम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। शिकायत मिलने के एक घंटे के अंदर ही इंस्पेक्टर विक्रम नायक के नेतृत्व में परनेम पुलिस की एक टीम ने आरोपी की पहचान करके सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी
अवैध तरीके से मसाज सेवाएं प्रदान करने वाले समूह के साथ काम करता है आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी विंसेट डिसूजा एक ऐसे समूह का हिस्सा है जो अरंबोल बीच के पास अवैध तरीके से मसाज सेवाएं प्रदान करता है। यह बीच अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इससे पहले एक स्कूल में लाइब्रेरियन के तौर पर भी काम कर चुका है। अभी उसने लाइब्रेरियन के तौर पर काम करना बंद कर दिया है। आरोपी और पीड़िता दोनों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

जानकारी
पुलिस को मिली आरोपी की कस्टडी

पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (रेप) के तहत मामला दर्ज किया है। कोर्ट के सामने पेश करने के बाद पुलिस को आरोपी की कस्टडी मिल गई है। डिप्टी पुलिस अधीक्षक (DSP) सिद्धांत शिरोडकर जांच का नेतृत्व कर रहे हैं।

अन्य घटना
पिछले महीने 12 वर्षीय रूसी बच्ची का हुआ था रेप

बता दें कि पिछले महीने भी गोवा के अरंबोल में एक विदेशी पर्यटक के साथ रेप का मामला सामने आया था। तब कर्नाटक के रहने वाले आरोपी ने एक रिसॉर्ट के अंदर 12 साल की एक रूसी बच्ची के साथ रेप किया था। आरोपी रिसॉर्ट में रूम अटेंडेंट के तौर पर काम करता था और उसने बच्ची के साथ स्विमिंग पूल और कमरे में रेप किया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Twitter
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
रेप
गोवा
पर्यटक हमला
ताज़ा खबरें
न्यूयॉर्क में लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
न्यूयॉर्क में लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती दुनिया
एशिया कप 2022: विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में प्रदर्शन कैसा रहा है?
एशिया कप 2022: विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में प्रदर्शन कैसा रहा है? खेलकूद
अगले साल तक 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का लक्ष्य हासिल कर लेगा भारत
अगले साल तक 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का लक्ष्य हासिल कर लेगा भारत ऑटो
अमिताभ बच्चन ने कई बार दी थी सिविल सर्विसेज की परीक्षा, खुद किया खुलासा
अमिताभ बच्चन ने कई बार दी थी सिविल सर्विसेज की परीक्षा, खुद किया खुलासा मनोरंजन
महाराष्ट्र: 120 गाड़ियों में बाराती बनकर छापा मारने पहुंचे अधिकारी, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त
महाराष्ट्र: 120 गाड़ियों में बाराती बनकर छापा मारने पहुंचे अधिकारी, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त देश
रेप
बेंगलुरू में युवक ने किया गाय से कुकर्म, पुलिस ने दबोचा
बेंगलुरू में युवक ने किया गाय से कुकर्म, पुलिस ने दबोचा देश
महाराष्ट्र: गैंगरेप के बाद महिला को निर्वस्त्र कर सड़क पर छोड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र: गैंगरेप के बाद महिला को निर्वस्त्र कर सड़क पर छोड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार देश
तमिलनाडु: वेल्लोर में पिता ने रेप कर 13 वर्षीय बेटी को बनाया गर्भवती, पुलिस ने दबोचा
तमिलनाडु: वेल्लोर में पिता ने रेप कर 13 वर्षीय बेटी को बनाया गर्भवती, पुलिस ने दबोचा देश
मध्य प्रदेश: दुष्कर्म के दोषी ने जमानत पर छूटकर पीड़िता से किया गैंगरेप, वीडियो भी बनाया
मध्य प्रदेश: दुष्कर्म के दोषी ने जमानत पर छूटकर पीड़िता से किया गैंगरेप, वीडियो भी बनाया देश
हैदराबाद गैंगरेप केस: चार नाबालिग आरोपियों को मिली जमानत
हैदराबाद गैंगरेप केस: चार नाबालिग आरोपियों को मिली जमानत देश
और खबरें
गोवा
स्मृति ईरानी या उनकी बेटी के नाम पर कोई बार लाइसेंस नहीं- दिल्ली हाई कोर्ट
स्मृति ईरानी या उनकी बेटी के नाम पर कोई बार लाइसेंस नहीं- दिल्ली हाई कोर्ट राजनीति
गोवा में इन 10 एडवेंचर एक्टिविटीज का जरूर लें मजा
गोवा में इन 10 एडवेंचर एक्टिविटीज का जरूर लें मजा लाइफस्टाइल
भारत के पांच सबसे प्रतिष्ठित पुस्तकालय, एक बार जरूर देखें
भारत के पांच सबसे प्रतिष्ठित पुस्तकालय, एक बार जरूर देखें लाइफस्टाइल
गोवा: बगावत की साजिश रचने के लिए कांग्रेस ने विधायक दल के नेता को किया बर्खास्त
गोवा: बगावत की साजिश रचने के लिए कांग्रेस ने विधायक दल के नेता को किया बर्खास्त देश
गोवा: भाजपा में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस के अधिकांश विधायक, पार्टी ने खारिज की अटकलें
गोवा: भाजपा में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस के अधिकांश विधायक, पार्टी ने खारिज की अटकलें राजनीति
और खबरें
पर्यटक हमला
पेरिस: एफिल टावर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली कराई जगह
पेरिस: एफिल टावर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली कराई जगह दुनिया
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022