Page Loader
बिहार: बचाया नहीं जा सका रोहतास में नदी के पुल के बीच में फंसा बच्चा
बिहार के रोहतास में पुल के बीच फंसे बच्चे की मौत (तस्वीर: ट्विटर/@IANS)

बिहार: बचाया नहीं जा सका रोहतास में नदी के पुल के बीच में फंसा बच्चा

लेखन गजेंद्र
Jun 08, 2023
07:01 pm

क्या है खबर?

बिहार के रोहतास जिले में सोन नदी के ऊपर बने पुल के बीच में फंसे 12 साल के बच्चे रंजन कुमार को बचाया नहीं जा सका। बच्चा पिछले 2 दिन से घर से लापता था। वह मानसिक रूप से कमजोर था। रंजन पुल के खंभा नंबर 1 के पास खंभे और स्लैब के बीच में फंस गया था। एक महिला ने उसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके घरवालों को सूचना दी थी। बचाव अभियान बुधवार को शुरू किया गया था।

बचाव अभियान

बच्चे की हालत सामान्य नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले बच्चे को घरवालों ने निकालने की कोशिश की, जब वे सफल नहीं हो पाए तो पुलिस और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई। उनको कामयाबी न मिलने पर गुरुवार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) को बुलाया गया। पटना से NDRF टीम के पहुंचने पर JCB मशीन की भी सहायता ली गई। खंभे की दीवारों को काटकर बच्चे को निकाला गया। हालांकि, उसे निकालते-निकालते काफी देर हो गई और उसे बचाया नहीं जा सका।

ट्विटर पोस्ट

बच्चे को बचाने के लिए चला अभियान