NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / प्रेम प्रसंग में युवक के गुप्तांग काटे, पीड़ितों ने आरोपी के घर के बाहर जलाया शव
    अगली खबर
    प्रेम प्रसंग में युवक के गुप्तांग काटे, पीड़ितों ने आरोपी के घर के बाहर जलाया शव
    बिहार में प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल

    प्रेम प्रसंग में युवक के गुप्तांग काटे, पीड़ितों ने आरोपी के घर के बाहर जलाया शव

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 25, 2021
    01:21 pm

    क्या है खबर?

    बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेमिका के परिजनों ने एक 17 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी और उसके गुप्तांगों को काट दिया। जवाब में पीड़ित परिजनों ने मृतक के शव का आरोपी के घर के बाहर ही अंतिम संस्कार कर दिया।

    घटना के बाद गांव में गहरा तनाव बना हुआ है और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस गश्त कर रही है। मामले में FIR दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    मामला

    गर्लफ्रेंड के घर पर पकड़ा गया था युवक

    मामला मुजफ्फरपुर के कांति पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले रेपुरा रामपुरशाह गांव का है। शुक्रवार शाम को यहां के निवासी 17 वर्षीय सौरभ कुमार को पड़ोसी गांव सोरबारा में उसकी गर्लफ्रेंड के घर पर पकड़ लिया गया।

    इसके बाद लड़की के परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई की जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं।

    चोटें लगने के बाद सौरभ को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, हालांकि उसने उसी रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    प्रतिक्रिया

    गुस्साए परिजनों ने आरोपी के घर के बाहर जलाया सौरभ का शव

    सौरभ की हत्या से नाराज उसके परिजन और संबंधी आरोपी सुशांत पांडे के घर के सामने पहुंच गए और इस पर हमला कर दिया। परिजनों ने सौरभ का अंतिम संस्कार भी आरोपी के घर के सामने कर दिया।

    इस बीच मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सौरभ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश कुमार ने बताया, "लड़के को प्रेम प्रसंग में मारा गया है। उसे पीटा गया और उसके गुप्तांग काट दिए गए।"

    कार्रवाई

    मुख्य आरोपी गिरफ्तार, घर पर हमले के आरोप में भी तीन हिरासत में

    पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और हत्या के मुख्य आरोपी सुशांत पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास भी जारी हैं।

    आरोपी के घर पर हमला करने के आरोप में भी तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम अशोक ठाकुर, रंजीत कुमार और मुकेश कुमार हैं।

    पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और इसके बाद ही सौरभ के साथ हुई पूरी दरिंदगी का खुलासा हो पाएगा।

    बयान

    गांव में तनाव का माहौल, पुलिस तैनात

    घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। एक अधिकारी ने बताया, "घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है, इसलिए एहतियात के तौर पर पुलिस इलाके की गश्त कर रही है। मृतक के परिजनों को तेज कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार

    ताज़ा खबरें

    गद्दार फिल्म पुरस्कार 2024: अल्लू अर्जुन बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, यहां देखिए विजेताओं की सूची अल्लू अर्जुन
    पंकज कपूर की इस फिल्म ने जीते थे 8 ऑस्कर, नौकरी तक गंवा बैठे थे अभिनेता पंकज कपूर
    हैदराबाद की कंपनी ने कुत्ते को बनाया 'चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर', सोशल मीडिया पर मिलीं मजेदार प्रतिक्रियाएं हैदराबाद
    राजनाथ सिंह बोले- PoK निवासी हमारे देश का हिस्सा, एक दिन जरूर वापस आएंगे राजनाथ सिंह

    बिहार

    बिहार सरकार का विवादित आदेश- प्रदर्शन और सड़क जाम करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी नीतीश कुमार
    पूर्वी-मध्य रेलवे: RPF ने पिछले पांच साल में 3,600 बच्चों को बचाया भारतीय रेलवे
    बिहार में 20 रुपये का गुटखा उधार नहीं देने पर दुकानदार की गोली मारकर हत्या क्राइम समाचार
    पहली समयसीमा खत्म होने तक देश में 35 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों ने नहीं लगवाई कोरोना वैक्सीन भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025