Loading...
बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 8 लोगों की डूबने से मौत
बिहार में गंगा नदी में नाव पलटने से कई लोगों की मौत् हो गई (तस्वीर:प्रतीकात्मक)

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 8 लोगों की डूबने से मौत

Oct 13, 2026
10:24 pm

क्या है खबर?

बिहार के वैशाली जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिला मुख्यालय हाजीपुर के समीप राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास मंगलवार देर शाम गंगा नदी में एक नाव असंतुलित होकर पलट गई। इस नाव पर 15-20 लोग सवार थे। प्राथमिक सूचना के अनुसार, हादसे में कम से कम 8 लोगों की डूबने से मौत होने की आशंका है। घटना के बाद से पूरे इलाके में कोहराम और अफरा-तफरी का माहौल है।

हादसा

कैसे हुआ यह हादसा?

इंडिया टुडे के अनुसार, सभी यात्री एक पारिवारिक भोज में शामिल होने नाव से यात्रा कर रहे थे, तभी नदी में नाव पलट गई।

शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि इस घटना में 8 लोगों की मौत हो सकती है। हालांकि, मृतकों की सही संख्या की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

नाव पर मुख्य रूप से स्थानीय युवक और बच्चे सवार थे। हादसे के पीछे क्षमता से अधिक भार होना कारण माना जा रहा है।

बचाव

राहत एवं बचाव कार्य जारी

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और जिला पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आ गई।

लापता लोगों की तलाश के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की विशेष टीमों को तुरंत मोटरबोट और गोताखोरों के साथ मौके पर तैनात कर दिया गया है।

अंधेरा होने के बावजूद स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण भी नावों के जरिए तलाशी अभियान चलाए हुए हैं।

प्रशासन ने अभी तक मृतकों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ADVERTISEMENT