NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाने नहीं आ रहे लोग, BMC ने शुरू किया विशेष अभियान
    देश

    मुंबई: वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाने नहीं आ रहे लोग, BMC ने शुरू किया विशेष अभियान

    मुंबई: वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाने नहीं आ रहे लोग, BMC ने शुरू किया विशेष अभियान
    लेखन भारत शर्मा
    Jun 10, 2021, 01:24 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मुंबई: वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाने नहीं आ रहे लोग, BMC ने शुरू किया विशेष अभियान

    देश में जारी वैक्सीनेशन अभियान में जहां एक ओर वैक्सीन की कमी चल रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग समय पर वैक्सीन लगवाने नहीं पहुंच रहे हैं। मुंबई में 50,000 से अधिक लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक लेने के निर्धारित समय पर दूसरी खुराक नहीं लगवाई है। ऐसे में उनका पता लगाने के लिए अब बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत ऐसे लोगों का पता लगार उन्हें दूसरी खुराक लगाई जाएगी।

    मुंबई में महज आठ प्रतिशत लोगों ने लगवाई दूसरी खुराक

    न्यूज 18 के अनुसार वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक मुंबई की कुल 93.5 लाख की आबादी में से 31 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है, लेकिन इनमें महज आठ प्रतिशत लोग ही दूसरी खुराक लगवाने के लिए पहुंचे हैं। शहर में वैक्सीनेशन विभाग की प्रमुख डॉ शीला जगताप ने कहा कि पहली खुराक की तुलना में दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या अपेक्षा से कम है। ऐसे में इसका पता लगाना बेहद जरूरी है।

    BMC ने वार्ड कार्यालयों को सौंपी लोगों को फोन करने की जिम्मेदारी

    वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं लगवाने वाले लोगों पता लगाने के लिए BMC ने सभी वार्ड कार्यालयों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें वैक्सीन की पहली खुराक लेने वाले सभी लोगों को वार्डवार फोन किया जाएगा और पता किया जाएगा कि आखिर उन्होंने निर्धारित समय पर दूसरी खुराक क्यों नहीं लगवाई। इसके अलावा वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाने के लिए BMC ने दूसरी खुराक के लिए पात्र लोगों को वॉक-इन आधार पर वैक्सीन लगवाने की अनुमति दी है।

    BMC ने वैक्सीन नहीं लगवाने के कारणों की बनाई सात श्रेणी

    डॉ जगताप ने बताया कि लोगों से निर्धारित समय पर दूसरी खुराक नहीं लगवाने का कारण जानने के लिए सात श्रेणियां बनाई है। इसमें गर्भावस्था, कोरोना संक्रमण, एक-दो दिन बाद लेने की इच्छा, वैक्सीन लगवाने गए, लेकिन मिली नहीं, वैक्सीनेशन नहीं हुआ जैसे कारणों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कोविन ऐप पर सभी कारण नहीं दर्शाएं गए हैं, वहां केवल वैक्सीन नहीं मिलने का करण बताया जाता है। ऐसे में कारणों की सूची बनाई है।

    महाराष्ट्र और मुंबई में यह है संक्रमण की स्थिति

    महाराष्ट्र में बुधवार को संक्रमण के 10,989 नए मामले सामने आए और 261 लोगों की मौत हुई है। इसके सााथ संक्रमितों की कुल संख्या 58,63,880 पर पहुंच गई है। इनमें से अब तक 1,01,833 की मौत हो चुकी है और 55,97,304 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए। इसी तरह मुंबई में बुधवार को 2,403 नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 15,54,814 हो गई है। इनमें से अब तक 28,553 लोगों की मौत हो चुकी है।

    महाराष्ट्र में यह है वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति

    महाराष्ट्र में वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 2,50,15,546 खुराकें लगाई जा चुकी है। बुधवार को कुल 3,34,297 खुराकें लगाई गई थी। कुल खुराकों में अब तक 2,00,07,070 लोगों पहली और 50,08,476 लोगों को ही दूसरी खुराक दी गई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    महामारी

    मुंबई

    बोमन ईरानी की मां का 94 साल की उम्र में निधन, अभिनता ने शेयर की भावनाएं बॉलीवुड समाचार
    मुंबई: बारिश के कारण गिरी इमारत, आठ बच्चों समेत 11 लोगों की मौत मानसून
    क्या है भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी से उछाल का कारण? दिल्ली
    विद्या, नुसरत और शेफाली के बाद शिल्पा शेट्टी ने साइन की विक्रम मल्होत्रा की फिल्म बॉलीवुड समाचार

    महाराष्ट्र

    कोरोना: देश में लगातार तीसरे दिन एक लाख से कम रहे नए मामले कर्नाटक
    तय समय से पहले मुंबई पहुंचा मानसून, पहली बारिश में ही कई जगहों पर हुआ जलभराव मुंबई
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 92,596 मामले, 2,200 से अधिक मौतें कर्नाटक
    आमिर के बेटे जुनैद की 'महाराजा' लॉकडाउन के बाद शूटिंग शुरू करने वाली पहली फिल्म बनी बॉलीवुड समाचार

    कोरोना वायरस

    बिहार: कोरोना मौतों में बड़ा हेरफेर, जांच के बाद मृतकों की संख्या 73 प्रतिशत बढ़ी बिहार
    कोरोना संक्रमित बच्चों के इलाज के लिए गाइडलाइंस जारी, रेमडेसिवीर के इस्तेमाल की मनाही स्वास्थ्य मंत्रालय
    सर गंगाराम अस्पताल ने मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थैरेपी से किया कोरोना मरीजों का सफल उपचार भारत की खबरें
    कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराकें लगवा चुके लोगों को भी संक्रमित कर सकता है डेल्टा वेरिएंट अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)

    महामारी

    केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीन की 74 करोड़ खुराकों का ऑर्डर दिया वैक्सीन समाचार
    भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने कैसे कहर बरपाया? भारत की खबरें
    वैक्सीनेशन अभियान पर केंद्र की नई गाइडलाइंस, राज्यों को आबादी और संक्रमण के आधार मिलेगी वैक्सीन वैक्सीन समाचार
    अप्रैल से अब तक अनाथ हुए 3,261 बच्चे, 26,000 ने माता या पिता को गंवाया- आयोग महाराष्ट्र

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023