NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / छात्रा से रेप के आरोप में स्वामी चिन्मयानंद गिरफ्तार, 14 दिन के लिए जेल भेजे गए
    अगली खबर
    छात्रा से रेप के आरोप में स्वामी चिन्मयानंद गिरफ्तार, 14 दिन के लिए जेल भेजे गए

    छात्रा से रेप के आरोप में स्वामी चिन्मयानंद गिरफ्तार, 14 दिन के लिए जेल भेजे गए

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 20, 2019
    12:18 pm

    क्या है खबर?

    भाजपा नेता और रेप के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    उन पर एक कॉलेज छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

    उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने उन्हें शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया।

    गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।

    पीड़ित छात्रा ने चिन्मयानंद को गिरफ्तार न किए जाने पर आत्महत्या करने की धमकी दी थी।

    गिरफ्तारी

    अस्पताल में भर्ती थे चिन्मयानंद

    पीड़ित छात्रा ने चिन्मयानंद के कई वीडियो जारी किये थे। इसके बावजूद चिन्मयानंद की गिरफ्तारी नहीं हो रही थी।

    इसे लेकर पूरे देश में उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना हो रही थी। बुधवार को चिन्मयानंद की खराब सेहत का हवाला देकर उन्हें जिला अस्पताल दाखिल कराया गया।

    यहां से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर किया, लेकिन चिन्मयानंद ने कहा कि वह आयुर्वेदिक इलाज चाहते हैं और लखनऊ जाने की बजाय अपने घर आ गए।

    यहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया।

    बयान

    सोमवार को पीड़िता ने कोर्ट में दिए थे बयान

    चिन्मयानंद पर शाहजहांपुर के एक लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने रेप के आरोप लगाए थे। यह कॉलेज चिन्मयानंद का है।

    पीड़िता ने इसे लेकर सोमवार को कोर्ट के सामने अपने बयान दर्ज कराए थे। यह प्रक्रिया लगभग चार घंटे तक चली थी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने अपने बयान में चिन्मयानंद के अलावा कई लोगों के नाम लिए हैं। इससे पहले रविवार को SIT ने चिन्मयानंद से पूछताछ की थी।

    जानकारी

    वाजपेयी सरकार में राज्यमंत्री थे चिन्मयानंद

    भाजपा नेता और मुमुक्षु आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में राज्यमंत्री भी बनाए गए थे।

    धमकी

    पीड़िता ने दी थी आत्महत्या की धमकी

    पीड़िता ने सोमवार को कोर्ट के समक्ष बयान दिया था। इसके बाद भी चिन्मयानंद पर रेप का मामला दर्ज नहीं हुआ था।

    इस पर निराशा जताते हुए पीड़िता ने कहा कि अगर सरकार इंतजार कर रही है कि वह खुद ही मर जाए तो वह मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्महत्या कर लेगी।

    पीड़िता ने SIT पर लापरवाही का आरोप लगाया था। पीड़िता के पिता ने भी SIT पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह उन्हें जानकारी नहीं दे रही।

    मामला

    क्या है पूरा मामला?

    बीते महीने पीड़िता ने चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। पीड़िता के कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे। इन वीडियो में वह प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगा रही थी।

    इसके बाद खबरें आईं कि पीड़िता का अपहरण कर लिया गया है। इसे लेकर चिन्मयानंद पर मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पीड़िता राजस्थान में मिली।

    हाल ही में कुछ वीडियो सामने आये थे, जिसमें स्वामी लड़कियों से मालिश करवाते दिख रहे थे।

    आरोप

    छात्रा का आरोप, नहाते समय का वीडियो बनाकर चिन्मयानंद ने किया ब्लैकमेल

    छात्रा की पुलिस शिकायत के अनुसार, एक दिन चिन्मयानंद ने उसे अपने पास बुलाया और उसका नहाते समय का एक वीडियो दिखाया।

    छात्रा का आरोप है कि इस वीडियो के जरिए चिन्मयानंद ने उसे ब्लैकमेल किया और उसका रेप किया।

    उसने बताया कि उसने इस साल की शुरूआत में चिन्मयानंद का वीडियो बनाने का फैसला किया और इसके लिए उसने अपने चश्मे में एक कैमरा लगवाया, जिसकी मदद से ये वीडियो बनाया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    स्वामी चिन्मयानंद

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025

    उत्तर प्रदेश

    उन्नाव केसः पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में कुलदीप सेंगर पर आरोप तय दिल्ली
    पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले में आज आ सकता है फैसला, जानें क्या है पूरा मामला भारतीय जनता पार्टी
    स्वतंत्रता दिवस के पोस्टर में प्रधानमंत्री के साथ छपी उन्नाव रेप के आरोपी सेंगर की तस्वीर दिल्ली
    हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से 30 लोगों की मौत, दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट भारत की खबरें

    स्वामी चिन्मयानंद

    भाजपा नेता चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा जयपुर में मिली, लगा था अपहरण का आरोप भारतीय जनता पार्टी
    उत्तर प्रदेश की छात्रा ने भाजपा नेता चिन्मयानंद पर लगाया रेप का आरोप, दर्ज कराई शिकायत दिल्ली पुलिस
    चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली छात्रा के पास है वीडियो सबूत, SIT को सौंपा जयपुर
    भाजपा नेता चिन्मयानंद से सात घंटे पूछताछ, लेकिन अभी तक दर्ज नहीं हुआ रेप का मामला भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025