Page Loader
दिल्ली में पानी की किल्लत पर बिफरा विपक्ष, भाजपा और कांग्रेस ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन
दिल्ली में लगातार बढ़ रही है पानी की किल्लत

दिल्ली में पानी की किल्लत पर बिफरा विपक्ष, भाजपा और कांग्रेस ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन

Jun 15, 2024
02:46 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पानी की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस और भाजपा ने शनिवार को आम आदमी पाटी (AAP) सरकार के खिलाफ 'मटका फोड़' प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि AAP सरकार की अनदेखी से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसी तरह भाजपा ने शहर में 10 साल से पानी किल्लत होना बताते हुए AAP सरकार पर समाधान पर ध्यान देने की जगह भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए।

प्रदर्शन

कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर तो भाजपा ने जल मंत्री कार्यालय पर किया प्रदर्शन

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में 280 ब्लॉक में मटके फोड़कर प्रदर्शन किया। यादव ने कहा कि AAP और केंद्र एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन पानी की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए मटका फोड़ प्रदर्शन कर रही है। भाजपा ने शहजाद पूनावाला के नेतृत्व में जल मंत्री आतिशी के कार्यालय बाहर मटका फोड़ प्रदर्शन कर समस्या का जल्द हल निकालने की मांग की।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

बैठक

दिल्ली जलसंकट पर आतिशी ने बुलाई थी आपात बैठक

पानी की समस्या को लेकर जल मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को आपात बैठक बुलाई थी, जिसमें पानी की समस्या की समीक्षा की गई। बैठक में दिल्ली जलबोर्ड के बड़े अधिकारी शामिल थे। बैठक के बाद अतिशी ने कहा कि दिल्ली में जो पानी की सप्लाई आ रही है उसमें लगातार कमी चल रही है। उन्होंने हरियाणा सरकार पर दिल्ली को उसके हिस्से से कम पानी देने का भी आरोप लगाया था। इससे दोनों सरकारों में तनानती चल रही है।