Loading...
बिहार के वैशाली में हुए नाव हादसे में 13 की जान गई, मृतकों में सभी बच्चे
बिहार के वैशाली में हुए नाव हादसे में 13 की जान गई

बिहार के वैशाली में हुए नाव हादसे में 13 की जान गई, मृतकों में सभी बच्चे

लेखन गजेंद्र
Oct 14, 2026
10:04 am

क्या है खबर?

बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार देर शाम गंगा नदी में नाव पलटने से हुए हादसे में 13 लोगों की जान गई है। मृतकों में सभी 15 साल से कम उम्र के बच्चे हैं। हादसा जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुआ था। हादसे के समय नाव पर 20 लोग सवार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना को 'बेहद दुखद' बताया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दी है।

हादसा

कैसे पलटी नाव?

वैशाली की जिला मजिस्ट्रेट वर्षा सिंह ने बताया कि रात करीब 8.30 बजे रामपुर श्यामचंद के गांव के बच्चे एक भोज में शामिल होने नाव से जा रहे थे।

तभी नदी में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। कुछ लोग तैर कर बाहर आ गए, जबकि 13 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाव अधिक भार होने की वजह से पलटी थी।

नाव पर सवार यात्रियों की सही संख्या अभी नहीं पता चली है।

मदद

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने मदद की घोषणा की

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार देर रात एक्स पर घटना को दुखद बताते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये देने और घायलों को 50,000 रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

इससे पहले, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी प्रत्येक शोक संतप्त परिवार के लिए 4 लाख रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की घोषणा की थी।

राघोपुर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) विधायक तेजस्वी यादव पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे।

ADVERTISEMENT