Page Loader
बिहार: पड़ोस की लड़की से प्रेम विवाह करने पर छपरा में युवक की गोली मारकर हत्या
बिहार के छपरा में प्रेम विवाह करने पर युवक की गोली मारकर हत्या

बिहार: पड़ोस की लड़की से प्रेम विवाह करने पर छपरा में युवक की गोली मारकर हत्या

लेखन गजेंद्र
Oct 03, 2023
02:22 pm

क्या है खबर?

बिहार में सारण के छपरा में पड़ोस की लड़की से प्रेम विवाह करने के एक साल बाद युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप लड़की के परिवार वालों पर है। आजतक के मुताबिक, मृतक रसूलपुर के चपरैठा गांव के निवासी सूर्यमणि गिरी हैं। वारदात को छपरा-सिवान राष्ट्रीय राजमार्ग-531 पर अंजाम दिया गया। युवक के सिर में बंदूक सटाकर गोली मारी गई। मृतक के भाई ने बताया कि घटना के समय वो लोग सिवान जा रहे थे।

हत्या

हमलावरों ने घेरकर मारी गोली

मृतक के बड़े भाई शशिकांत गिरी ने बताया कि वे 3 भाई कार से एकमा से सिवान अपने किसी निजी काम से जा रहे थे, तभी रसूलपुर टोल प्लाजा के आगे हमलावरों ने कार को घेर लिया। गिरी ने बताया कि गोलीबारी के कारण कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई, जिसके बाद तीनों भाई अलग-अलग दिशा में भागे। इसी दौरान सूर्यमणि गिरी गिर पड़े। आरोप है कि आरोपी धर्मवीर गिरी ने सूर्यमणि के सिर में गोली मारी।

तनाव

दोनों परिवारों के बीच चल रहा था तनाव

शशिकांत ने बताया कि उनके भाई सूर्यमणि ने आरोपी के परिवार की लड़की से पिछले साल प्रेम विवाह किया था, जिससे वो लोग काफी नाराज थे। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से दोनों परिवारों में तनाव चल रहा है। सूर्यमणि की पत्नी मौजूदा समय में गर्भवती है और उसके पति की हत्या कर दी गई। शशिंकात ने बताया कि आरोपी के परिवार के लोगों पर 17 मुकदमे पहले से दर्ज हैं और उनका आपराधिक इतिहास रहा है।