
बिहार से दिल्ली जा रही बस में लखनऊ में आग लगी, बच्चे समेत 5 जिंदा जले
क्या है खबर?
बिहार से दिल्ली जा रही एक चलती स्लीपर बस में गुरुवार सुबह आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 5 लोग जिंदा जल गए।
हादसा सुबह 5 बजे लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में किसान पथ के पास हुआ। मृतकों में 2 बच्चे, 2 महिलाएं और 1 पुरूष शामिल है।
घटना के समय बस में 80 यात्री सवार थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
अग्निशमन विभाग और पुलिस के पहुंचने तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।
हादसा
ड्राइवर और कंडक्टर भागे, सो रहे थे यात्री
बताया जा रहा है कि जिस समय बस में आग लगी, उस समय अधिकतर यात्री सो रहे थे।
बस में धुआं उठने के बाद अफरातफरी मच गई और यात्री बस से उतरने लगे। तभी आग ने बस को घेर लिया।
ड्राइवर और कंडक्टर भी आग लगने के बाद बस से कूद गए, जबकि अंदर कुछ लोग फंसे रह गए।
बस को ठंडा करने में बाद जब पुलिस ने अंदर जांच की तो 5 लोगों के जले शव मिले।
ट्विटर पोस्ट
घटना के बाद बस का वीडियो
#लखनऊ के पीजीआई इलाके में किसान पथ पर आज सुबह एक प्राइवेट बस में आग लग गई। इस दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई। यात्रियों से भरी बस बेगूसराय, बिहार से आनंद विहार, दिल्ली जा रही थी।#upnews pic.twitter.com/lywIj8V71z
— AIR News Lucknow (@airnews_lucknow) May 15, 2025