LOADING...
चुनाव से दो दिन पहले छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, भाजपा विधायक समेत 5 की मौत

चुनाव से दो दिन पहले छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, भाजपा विधायक समेत 5 की मौत

लेखन Manoj Panchal
संपादन मुकुल तोमर
Apr 09, 2019
07:02 pm

क्या है खबर?

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। नक्‍सलियों ने भाजपा के काफिले पर हमला कर दिया जिसमे दंतेवाड़ा से भाजपा विधायक भीमा मंडावी भी मारे गए। इस हमले में 4 अन्य लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। नक्सलियों ने मंडावी के काफिले की एक गाड़ी को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया। मौके पर सुरक्षा बल के अतिरिक्त जवानों को रवाना कर दिया गया है।

जानकारी

चुनाव का बहिष्कार कर रहे नक्सली

दंतेवाड़ा, बस्तर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। यहां 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव की वोटिंग होनी है। बता दें कि नक्सली हमेशा ही चुनाव का बहिष्कार करते आये हैं और इसका फरमान क्षेत्र में जारी करते रहते हैं।

ट्विटर पोस्ट

भाजपा विधायक के काफिले पर नक्सली हमला

Advertisement

घटना

पुलिस की गाड़ी भी आई हमले के निशाने पर

हमला कुआकोंडा और श्याम गिरी पहाड़ियों के बीच हुआ। मंडावी की गाड़ी के अलावा काफिले में शामिल राज्य पुलिस की गाड़ी भी नक्सलियों के हमले के निशान पर रही, जिसमें 5 जवान गंभीर रूप से घाय हुए है। हमले की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने मौके पर अतिरिक्त बल भेजे। मांडवी बस्तर के 12 में एकमात्र भाजपा विधायक थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया।

Advertisement

इतिहास से

नक्सली हमले में मारा गया था दूरदर्शन का पत्रकार

बता दें कि कुछ महीने पहले भी नक्सलियों ने ऐसे ही घात लगाकर सुरक्षा बलों पर हमला किया था। दंतेवाड़ा के अरनपुर में हुए इस हमले में दूरदर्शन के पत्रकार अच्युतानंद साहू समेत 2 पुलिसकर्मी मारे गए थे, जबकि अन्य 2 घायल हुए थे।

Advertisement