NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में नए मामलों में बड़ी गिरावट, बीते दिन मिले 3.66 लाख संक्रमित
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में नए मामलों में बड़ी गिरावट, बीते दिन मिले 3.66 लाख संक्रमित

    कोरोना वायरस: देश में नए मामलों में बड़ी गिरावट, बीते दिन मिले 3.66 लाख संक्रमित

    लेखन मुकुल तोमर
    May 10, 2021
    09:58 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,66,161 नए मामले सामने आए और 3,754 मरीजों की मौत हुई। देश में पिछले कई दिन से चार लाख से अधिक मामले सामने आ रहे थे।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,26,62,575 हो गई है। इनमें से 2,46,116 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 37,45,237 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 3.86 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,53,818 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,86,71,222 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 82.15 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 14,74,606 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 30.37 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 51,01,737 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 75,849 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 19,34,378 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 18,776 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 19,02,628 मामलों और 5,814 मौतों के साथ केरल और 13,80,259 मामलों और 15,648 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 48,401 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 572 मरीजों की मौत हुई। बीते कुछ दिनों से यहां दैनिक मामलों की संख्या में गिरावट आ रही है।

    इसी तरह कर्नाटक में 47,930 लोगों को संक्रमित पाया गया और 490 मरीजों की मौत हुई, वहीं केरल में 35,801 मामले सामने आए और 68 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 28,897 नए मामले सामने आए और 236 मरीजों की मौत हुई।

    डाटा

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 17,01,76,603 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन मात्र 6,89,652 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 15.80 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 15.80 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 32.89 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.27 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.82 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.52 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 4.22 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    भारत में कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    कोरोना वायरस

    कोरोना: निजी क्षेत्र कर सकेगा विदेशी वैक्सीनों का आयात, नई गाइडलाइंस जारी भारत की खबरें
    नेताओं पर बरसे सुनील शेट्टी, बोले- इनके कारण ऑक्सीजन-बेड के लिए भटक रहे लोग शट्टी
    सुप्रीम कोर्ट से केंद्र को झटका, कर्नाटक को ऑक्सीजन सप्लाई के आदेश पर रोक से इनकार दिल्ली
    सुप्रीम कोर्ट का सुझाव- कोरोना ड्यूटी करने वाले MBBS ग्रेजुएट्स को NEET में अतिरिक्त अंक मिले NEET

    कोरोना वायरस के मामले

    18-44 आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगाएगी महाराष्ट्र सरकार महाराष्ट्र
    PM केयर्स फंड से 1 लाख ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स खरीदेगी सरकार, 500 प्लांट्स भी लगाए जाएंगे नरेंद्र मोदी
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए रिकॉर्ड 3.79 लाख मामले, 3,600 से ज्यादा मौतें भारत की खबरें
    कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आए सुनील शेट्टी, मुफ्त में मुहैया करवा रहे ऑक्सीजन अक्षय कुमार

    भारत में कोरोना वायरस

    देश में क्यों बर्बाद हो रहीं कोरोना वैक्सीन की खुराकें और इसे कैसे रोक सकते हैं? कोरोना वायरस
    कोरोना: महाराष्ट्र में नई पाबंदियां, 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित होंगे ऑफिस और सिनेमाघर मुंबई
    पंजाब: 31 मार्च तक बंद किए गए स्कूल-कॉलेज, 11 जिलों में लगाया गया नाइट कर्फ्यू पंजाब
    महाराष्ट्र: बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री ठाकरे ने दिए लॉकडाउन के संकेत महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025