Page Loader
बेंगलुरू में निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरा, मां और 3 साल के बेटे की मौत
बेंगलुरू में निर्माणाधीन मेट्रो के गिरे पड़े खंभे, जिसकी चपेट में आकर महिला व उसके बेटे की मौत हुई (तस्वीरः ट्विटर/@darshandevaiahB)

बेंगलुरू में निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरा, मां और 3 साल के बेटे की मौत

लेखन गजेंद्र
Jan 10, 2023
03:21 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में निर्माणाधीन नम्मा मेट्रो का पिलर गिरने से उसकी चपेट में आकर महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसे में महिला के पति और उनकी बेटी घायल हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, हादसा नागवारा क्षेत्र में उस समय हुआ जब पीड़ित परिवार दो पहिया वाहन से उधर से गुजर रहा था। तभी लोहे का ढांचा उनपर गिर पड़ा।

हादसा

बेंगलुरू मेट्रो रेल निगम के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज

NDTV के मुताबिक, महिला तेजस्विनी और उनका बेटा विहान गंभीर रूप से घायल थे, जिनको लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। एक स्थानीय ने बताया कि उन्होंने निगम अधिकारियों से मलबा और अवरोधक हटाने में मदद के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मदद नहीं की, तब स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने बताया कि बेंगलुरू मेट्रो रेल निगम के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो