LOADING...
बेंगलुरु: तेज रफ्तार कार ने 3 बाइकों को रौंदा, देखिए वीडियो
बेंगलुरू में SUV कार चालक ने 3 बाइक सवारों को टक्कर मारी

बेंगलुरु: तेज रफ्तार कार ने 3 बाइकों को रौंदा, देखिए वीडियो

लेखन गजेंद्र
Nov 13, 2023
03:57 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिवाली के दिन तेज रफ्तार में कार चला रहे एक चालक ने 3 बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वे उछल कर गिर पड़े। घटना राजधानी के हुलिमावु इलाके में हुई। बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद SUV चालक मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हादसे में घायल 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हादसा

वीडियो में क्या है?

वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर खड़े वाहनों के बगल से एक तेज रफ्तार SUV निकलती है और इस दौरान वह 3 बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए निकल जाती है। एक बाइक सवार को टक्कर के बाद उछलकर 2 गाड़ियों के बीच में गिरते देखा जा सकता है। घटना एक अन्य कार में लगे एक डैश कैमरे में कैद हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक को ढूंढने की कोशिश कर रही है।

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो आया सामने