Page Loader
बेंगलुरू: एयरपोर्ट पर हाई रिस्क घोषित देशों से लौटे 12 यात्री मिले कोरोना संक्रमित
बेंगलुरू एयरपोर्ट पर चीन समेत अन्य देश से लौटे 12 यात्री कोरोना संक्रमित (तस्वीरः unsplash)

बेंगलुरू: एयरपोर्ट पर हाई रिस्क घोषित देशों से लौटे 12 यात्री मिले कोरोना संक्रमित

लेखन गजेंद्र
Dec 27, 2022
05:19 pm

क्या है खबर?

बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विदेश से लौटे 12 यात्री कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक यात्री चीन से लौटा है। अधिकारियों के मुताबिक, चीन से लौटने वाले 37 वर्षीय एक शख्स शामिल है, जबकि 11 अन्य यात्री भी हाई रिस्क घोषित देशों से लौटे हैं। संक्रमित यात्रियों में चार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं बाकी यात्रियों को घर में ही क्वारंटीन रहने को कहा है। सभी नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिये भेजे गए हैं।

संक्रमण

कर्नाटक सरकार ने नए साल को लेकर दिये निर्देश

प्रदेश सरकार की ओर से बताया गया कि संक्रमित मिले सभी 12 यात्री पिछले तीन दिनों के हैं। चीन से लौटा यात्री उत्तर प्रदेश आगरा का रहने वाला है। सरकार की ओर से बताया गया कि कोरोना दिशानिर्देशों को पालन करने को कह दिया गया है, चिंता की बात नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर ने बताया कि नए साल पर रात एक बजे तक जश्न की अनुमति दी गई है। लोगों को मास्क पहनकर पब और बार में आना होगा।