Page Loader
उत्तर प्रदेश: मशहूर कवि कुमार विश्वास के काफिले पर हमला, बाल-बाल बचे
कुमार विश्वास के काफिले पर हमला (तस्वीर: एक्स/@DrKumarVishwas)

उत्तर प्रदेश: मशहूर कवि कुमार विश्वास के काफिले पर हमला, बाल-बाल बचे

लेखन गजेंद्र
Nov 08, 2023
03:47 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से अलीगढ़ जाते समय मशहूर कवि कुमार विश्वास के काफिले पर हमला किया गया। उन्होंने इसकी जानकारी एक्स पर साझा करते हुए लिखा, 'आज अलीगढ़ जाते समय वसुंधरा स्थित घर से जब निकला तो हिंडन के तट पर, किसी कार चालक ने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की कार पर दोनों ओर से कार की टक्कर से हमला करने की कोशिश की। नीचे उतर कर सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका।'

हमला

कुमार विश्वास ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

कुमार विश्वास ने आगे लिखा, 'पूछताछ करने पर उसने (हमलावर) न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही अपितु केंद्रीय बलों के सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया। पुलिस को रिपोर्ट कर दी है। कारण पता नहीं चल पाया। ईश्वर सब को सुरक्षित रखे। आप सबकी शुभकामनाओं हेतु आभार।' बता दें कि अलीगढ़ में बुधवार को 'KV नाइट' कार्यक्रम का आयोजन होना, जिसमें शामिल होने के लिए विश्वास सड़क मार्ग से अलीगढ़ जा रहे थे।

ट्विटर पोस्ट

कुमार विश्वास ने घटना की दी जानकारी