असम: नदी में गिरा निजी सुरक्षा अधिकारी, बचाने की जगह वीडियो बनाते रहे SP
क्या है खबर?
असम के दक्षिण सलमारा जिले में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे पुलिस अधीक्षक (SP) की तस्वीर ले रहे एक निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) का पैर फिसल गया और नदी में डूबकर उनकी मौत हो गई।
आजतक के मुताबिक, घटना के वक्त SP उन्हें बचाने की जगह वीडियो बनाते रहे। इस दौरान वहां मौजूद अन्य अधिकारी भी मूकदर्शक बने हुए थे।
बाद में सीमा सुरक्षा बल (BSF) और अन्य की मदद से PSO कौशल कलिता का शव नदी से निकाला गया।
हादसा
कैसे हुआ हादसा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना रविवार की है, जब पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्थानीय समुदाय को बाल विवाह और अवैध दवाओं के खिलाफ जागरूक करने गए थे।
इस दौरान वे नाव पर सवार होकर फकीरगंज से बांदीहाना पुलिस स्टेशन की ओर जा रहे थे। तभी अचानक कौशल कलिता ब्रह्मपुत्र नदी में गिर गए। नाव में पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस उप-महानिरीक्षक भी सवार थे।
कलिता उप-महानिरीक्षक के PSO थे।
जांच
2 घंटे की खोजबीन के बाद मिला शव
नदी में डूबते कलिता को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रयास किए और लाइफ जैकेट फेंकी गई, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।
पुलिस अधीक्षक होरेन टोकबी ने घटना की सूचना BSF, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और वरिष्ठ अधिकारियों को दी, जिसके बाद खोजबीन अभियान चलाया गया।
2 घंटे बाद कालिता का शव मिला। हालांकि, उनकी सर्विस राइफल अभी गायब है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।