Page Loader
असम: बाढ़ से 10 जिलों के 31,000 लोग हुए प्रभावित, अभी 5 दिन और होगी बारिश
असम में बाढ़ से 10 जिलों के 31,000 लोग प्रभावित (प्रतीकात्मक तस्वीर: unspash)

असम: बाढ़ से 10 जिलों के 31,000 लोग हुए प्रभावित, अभी 5 दिन और होगी बारिश

लेखन गजेंद्र
Jun 20, 2023
12:56 pm

क्या है खबर?

असम में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है। इससे राज्य के 10 जिलों में 31,000 से अधिक लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। असम में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई गांव पूरी तरह डूब चुके हैं। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में अभी 5 दिन और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 2 दिन बाद ऑरेंज और येलो अलर्ट रहेगा।

खतरा

लखीमपुर में सबसे अधिक प्रभावित लोग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाढ़ से सड़कों और पुल आदि को काफी नुकसान पहुंचा है। असम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि धुबरी, डिब्रूगढ़, कोकराझार, लखीमपुर और उदलगुड़ी आदि जिलों में 30,700 लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे अधिक लखीमपुर में 22,000 लोग घर से बेघर हुए हैं। इसके बाद डिब्रूगढ़ में 3,800 लोग और कोकराझार में करीब 1,800 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। करीब 444 गांव पानी के अंदर हैं और असम में 4,741.23 हेक्टेयर फसल चौपट हो चुकी है।

ट्विटर पोस्ट

असम में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित