NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / गुरुग्राम-फरीदाबाद में हालात चिंताजनक, फिर सील हो सकती है दिल्ली से सटी सीमा- अनिल विज
    अगली खबर
    गुरुग्राम-फरीदाबाद में हालात चिंताजनक, फिर सील हो सकती है दिल्ली से सटी सीमा- अनिल विज

    गुरुग्राम-फरीदाबाद में हालात चिंताजनक, फिर सील हो सकती है दिल्ली से सटी सीमा- अनिल विज

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 09, 2020
    11:08 am

    क्या है खबर?

    बीते कुछ दिनों से प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे मामलों ने हरियाणा सरकार की चिंता बढ़ा दी है। हरियाणा में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हुए जिलों में तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।

    राज्य के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि गुरुग्राम और फरीदाबाद में हालात चिंताजनक हैं। ऐसे में अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली से लगती सीमा को एक बार फिर सील किया जा सकता है।

    बयान

    पहले भी सीमा खोलने के खिलाफ था- विज

    विज ने कहा कि वो पहले से ही राज्य की सीमाएं खोलने के खिलाफ थे और उन्होंने अपनी राय भी सार्वजनिक की थी। लोगों की परेशानियों और मांग को देखते हुए लॉकडाउन में ढील दी गई है। अनलॉक 1 के बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

    उन्होंने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार ने अपनी चिंताएं केंद्र के सामने रख दी थी। राज्य सरकार केंद्र के दिशानिर्देशों का पूरा पालन कर रही है।

    पाबंदी

    दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा था सीमा सील करने का मामला

    गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी से सटे जिलों में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हरियाणा ने दिल्ली से सटी अपनी सीमा को सील कर दिया था।

    पाबंदी बढ़ने पर यह मामला दिल्ली हाई कोर्ट में भी पहुंच गया था। हाई कोर्ट में हरियाणा सरकार ने लिखित आश्वासन दिया कि केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को आवाजाही की अनुमति दी जाएगी, लेकिन 1 जून को सीमा पर को पूरी तरह खोल दिया था।

    प्रतिक्रिया

    हरियाणा में सभी मरीजों का होगा इलाज- विज

    विज ने दिल्ली सरकार के केवल दिल्ली के मरीजों के इलाज करने पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में अगर किसी दूसरे राज्य का मरीज आया हुआ होगा तो क्या उसका इलाज करने से मना कर दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस तरह की कोई पाबंदी नहीं हैं और यहां रहने वाले सभी लोगों का इलाज किया जाएगा। चुनौतियों के बावजूद सरकार अपनी तरफ से पर्याप्त इंतजाम करने का प्रयत्न कर रही है।

    तैयारी

    वरिष्ठ अधिकारियों को मैदान मे उतारेगी सरकार

    भास्कर के मुताबिक, प्रदेश में तेजी से फैल रहे संक्रमण को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मैदान में उतारने का फैसला किया है।

    ये अधिकारी दो दिन और दो रात के लिए सौंपे गए जिले में जाकर वहां की व्यवस्था का मुआयाना करेंगे और लौटकर मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा को स्थिति की जानकारी देंगे।

    अधिकारी अपने अधीन सौंपे गए जिलों में आदेशों के अनुपालना और अधिकारियों के कामकाज को देखेंगे।

    जानकारी

    हरियाणा में कितने लोग संक्रमित?

    स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, हरियाणा में अब तक 4,854 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 2,681 सक्रिय मामले हैं, 2,134 लोग ठीक हो चुके हैं और 39 लोगों की मौत हुई है।

    कोरोना वायरस

    देश में कुल कितने मामले?

    देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 9,987 नए मरीज मिले हैं और 331 लोगों की इसकी वजह से मौत हुुई है। यह एक दिन में मिले नए संक्रमितों और मौतों की सबसे बड़ी संख्या है।

    इसी के साथ भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 2,66,598 हो गई है। इनमें से 1,29,917 सक्रिय मामले हैं, 1,29,214 लोग ठीक हो चुके हैं और 7,466 लोगों की इस खतरनाक वायरस के कारण मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    हरियाणा
    अनिल विज
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली

    कोरोना वायरस: मुंबई के बाद दूसरा सबसे अधिक प्रभावित शहर बना दिल्ली दिल्ली सरकार
    DU Admission 2020: 8 जून से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें कब होगी परीक्षा शिक्षा
    झारखंड: घायल नक्सली की जान बचाने के लिए CRPF के दो जवानों ने किया रक्तदान झारखंड
    हरियाणा: शुक्रवार को मिले 200 से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित, अधिकतर दिल्ली से सटे जिलों में हरियाणा

    हरियाणा

    HSSC Recruitment: एक हजार से भी अधिक पदों पर चल रही भर्ती, जल्द करें आवेदन शिक्षा
    हरियाणा: लॉकडाउन के चलते केवल ट्यूशन फीस ले पाएंगे प्राइवेट स्कूल, सरकार ने जारी किए निर्देश दिल्ली
    कोरोना वायरस: हरियाणा के 12 जिले ग्रीन जोन घोषित, जरुरी सामान के लिए लॉन्च हुई ऐप मनोहर लाल खट्टर
    हरियाणा के गृहमंत्री ने राज्य में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के लिए दिल्ली को ठहराया जिम्मेदार दिल्ली

    अनिल विज

    हरियाणा: खट्टर कैबिनेट का पहला विस्तार, केवल एक महिला को मिली जगह हरियाणा
    हरियाणा के मंत्री अनिल विज बोले- 'जलते हुए पेट्रोल बम' हैं राहुल और प्रियंका गांधी हरियाणा
    अधिकारियों ने दो युवतियों का पासपोर्ट बनाने से किया इनकार, कहा- नेपाली लगती हैं हरियाणा
    हरियाणा: CID विवाद थमने के बाद भी खट्टर और विज के बीच क्यों जारी है तनातनी? हरियाणा

    कोरोना वायरस

    देश में 2.26 लाख पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, बीते दिन रिकॉर्ड नए मामले और मौतें भारत की खबरें
    तमिलनाडु यूनिवर्सिटी का अनुमान, मध्य जुलाई तक चेन्नई में हो सकते हैं 1.5 लाख कोरोना संक्रमित तमिलनाडु
    प्रवासी मजदूरों को 15 दिनों में घर पहुंचाये सरकार, उनके रोजगार की योजना बने- सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार
    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, चालू वित्तीय वर्ष में लागू नहीं होगी कोई नई योजना नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025