
आंध्र प्रदेश: श्रीशैलम मंदिर के लड्डू में मिला कॉकरोच, मंदिर प्रशासन ने किया खंडन
क्या है खबर?
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में स्थित प्रतिष्ठित श्रीशैलम देवस्थानम मंदिर के लड्डू में एक श्रद्धालु ने कॉकरोच मिलने का दावा किया है, जिसको लेकर उसने मंदिर प्रबंधन से शिकायत की है। नेल्लोर जिले के कावली में रहने वाले के सरसचंद्र ने बताया कि उन्होंने काउंटर से 'प्रसादम' के रूप में मिलने वाला लड्डू खरीदा था, जिसमें कॉकरोच मिला है। उन्होंने मंदिर के कार्यकारी अधिकारी एम श्रीनिवास राव के पास शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालु के दावे का खंडन किया
सरसचंद्र ने शिकायत में बताया, "29 जून को मैं श्रीशैलम गया था और लड्डू प्रसादम में मुझे एक कीड़ा मिला जो कॉकरोच था। प्रसादम बनाते समय देवस्थानम स्टाफ लापरवाही बरतता है। कृपया बारीकी से जांच करें और आवश्यक कार्रवाई करें।" वहीं, कार्यकारी अधिकारी का कहना है कि सफाई और स्वच्छता के बीच लड्डू बनाने वाले कर्मचारियों की निरंतर निगरानी होती है, इसमें कॉकरोच मिलने की कोई संभावना नहीं। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रसादम को लेकर चिंतित न होने की अपील की।
ट्विटर पोस्ट
लड्डू में मिला कॉकरोच का वीडियो
శ్రీశైలం లడ్డు ప్రసాదంలో బొద్దింక కలకలం
— Telugu Scribe (@TeluguScribe) June 29, 2025
ప్రసాదాల కౌంటర్ వద్ద భక్తుల ఆందోళన
ఇదేంటని ప్రశ్నించిన భక్తుడి నుంచి లడ్డు లాక్కున్న అధికారులు
ప్రసాదంలో బొద్దింక వ్యవహారంపై స్పందించిన ఆలయ ఈవో శ్రీనివాసరావు
ఈ ఘటన నిజంగా జరిగిందా లేదా ఎవరైనా కావాలనే దుష్ప్రచారం చేస్తున్నారనే దానిపై… pic.twitter.com/w5Ku6bwwbw
जानकारी
तिरुपति मंदिर में प्रसादम को लेकर हुआ था बड़ा विवाद
पिछले साल आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के प्रसादम लड्डू में पशु चर्बी वाले घी के इस्तेमाल की बात सामने आई थी, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री जगन रेड्डी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।