NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / अमृतपाल सिंह ने पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर किया
    अगली खबर
    अमृतपाल सिंह ने पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर किया
    अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया

    अमृतपाल सिंह ने पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर किया

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 23, 2023
    07:38 am

    क्या है खबर?

    खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने मोगा में पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

    पुलिस ने पिछले महीने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था और उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इस बीच उसे अलग-अलग जगहों पर देखा गया था।

    हाल ही में पुलिस ने सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को अमृतसर से हिरासत में लिया था। उन्हें लंदन जाते वक्त अमृतसर हवाई अड्डे से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

    गिरफ्तारी

    सरेंडर के बाद हुई गिरफ्तारी

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमृतपाल ने सरेंडर किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    उसे मोगा जिले के रोडे गांव के एक गुरुद्वारा से गिरफ्तार किया गया है।

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पुलिस उसे असम लेकर जा रही है, जहां उसके बाकी साथी जेल में बंद हैं। बता दें कि सिंह के कई साथियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगा है और वे असम की जेल में बंद हैं।

    कार्रवाई

    18 मार्च से जारी है पंजाब पुलिस की कार्रवाई 

    18 मार्च को पुलिस ने 'वारिस पंजाब दे' संगठन के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। अभी तक इस संगठन से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार कर उन पर NSA लगा दिया गया है।

    10 अप्रैल को पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के सबसे करीबी सहयोगी पपलप्रीत को होशियारपुर से गिरफ्तार किया था।

    पपलप्रीत समेत अमृतपाल के 9 सहयोगी असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। इन सभी पर NSA के तहत कार्रवाई हुई है।

    परिचय

    कौन है अमृतपाल सिंह?

    अमृतपाल सिंह का जन्म अमृतसर के जादूखेड़ा गांव में हुआ है। शुरुआती पढ़ाई के बाद वो रोजगार की तलाश में दुबई चला गया, जहां परिवार के साथ ट्रांसपोर्ट का कामकाज करने लगा।

    वह पिछले साल ही दुबई से लौटा था और अपनी दमदार भाषण शैली की वजह से जल्द ही लोकप्रिय हो गया।

    उसे पिछले साल ही 'वारिस पंजाब दे' संगठन का प्रमुख चुना गया था। अजनाला में हुई घटना के बाद उसे और लोकप्रियता मिल गई।

    संगठन

    'वारिस पंजाब दे' संगठन क्या है?

    इस संगठन को पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू ने पंजाबी हितों के संरक्षण और सामाजिक कार्यों के लिए बनाया था।

    सिद्धू किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी, 2021 को लाल किले पर हुई हिंसा के बाद चर्चा में आए थे।

    15 फरवरी, 2022 को उनकी एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद अमृतपाल सिंह को संगठन का प्रमुख बनाया गया।

    अमृतपाल ने युवाओं को ध्यान में रख संगठन की वेबसाइट बनाई और लोगों को जोड़ना शुरू किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमृतपाल सिंह
    पंजाब
    पंजाब पुलिस

    ताज़ा खबरें

    क्या होते हैं ब्लैक, वॉर्म और व्हाइट होल, ये कैसे हैं एक दूसरे से अलग? ब्लैक होल
    PBKS बनाम DC: समीर रिजवी ने जड़ा IPL में पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: DC ने PBKS को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: DC ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025

    अमृतपाल सिंह

    पंजाब: अमृतपाल सिंह को हिरासत में लिया गया, पूरे राज्य में रविवार तक इंटरनेट बंद पंजाब पुलिस
    अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित किया गया, पंजाब में 20 मार्च तक इंटरनेट बंद पंजाब
    #NewsBytesExplainer: दो हफ्ते से अमृतपाल पर कार्रवाई की तैयारी में जुटी थी पुलिस, जानें पूरा प्लान पंजाब पुलिस
    #NewsBytesExplainer: पंजाब में खालिस्तानी आंदोलन का इतिहास क्या है?  पंजाब

    पंजाब

    पंजाब: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश जारी, चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर पंजाब पुलिस
    पंजाब सरकार ने इंटरनेट पर प्रतिबंध 24 घंटे के लिए बढ़ाया, 21 मार्च को होगा बहाल पंजाब सरकार
    अमृतपाल सिंह की तलाश जारी, गृह मंत्रालय ने BSF और SSB को किया अलर्ट गृह मंत्रालय
    अमृतपाल सिंह के 5 सहयोगियों पर हुई NSA के तहत कार्रवाई, जानिए पूरा मामला    पंजाब पुलिस

    पंजाब पुलिस

    पंजाब: मदद करने पर पड़ोसी ने दांतों से काट डाली शख्स की जीभ पंजाब
    पंजाब: सरहाली पुलिस थाने पर RPG से हमला, जांच में जुटी पुलिस पंजाब
    पंजाब: सरहाली पुलिस थाने पर हमले की जिम्मेदारी SFJ ने ली, जांच जारी पंजाब
    पंजाब: वैवाहिक कलह में बड़े सैन्य अधिकारी ने पत्नी और खुद को गोली मारी पंजाब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025