NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में लगातार दूसरे दिन बढ़े सक्रिय मामले, दुनियाभर में 6 करोड़ हुए संक्रमित
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में लगातार दूसरे दिन बढ़े सक्रिय मामले, दुनियाभर में 6 करोड़ हुए संक्रमित

    कोरोना वायरस: देश में लगातार दूसरे दिन बढ़े सक्रिय मामले, दुनियाभर में 6 करोड़ हुए संक्रमित

    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 26, 2020
    09:57 am

    क्या है खबर?

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 44,489 नए मामले सामने आए और 524 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 92,66,705 हो गई है, वहीं 1,35,223 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,52,344 हो गई है और ये लगातार दूसरा ऐसा दिन है जब देश में सक्रिय मामले बढ़े हैं।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए मात्र 36,367 मरीज

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 36,367 मरीज ठीक हुए, जो नए मामलों के मुकाबले कम रहे। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 86,79,138 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 93.66 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,90,238 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 13.59 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट हो चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 17,95,959 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 46,748 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 8,78,055 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 11,714 की मौत हुई है।

    8,64,674 मामलों और 6,962 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 7,74,710 मामलों और 11,655 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    महाराष्ट्र में धीरे-धीरे बढ़ रहे दैनिक मामले

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 6,159 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 65 मरीजों की मौत हुई। राज्य में नए मामलों में फिर से वृद्धि आ रही है, हालांकि मौतें कम बनी हुई हैं।

    इसी तरह आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 831 लोगों को संक्रमित पाया गया। राज्य में पिछले तीन में से दो दिन 1,000 से कम नए मामले आए हैं।

    कर्नाटक में 1,630 और तमिलनाडु में 1,534 नए मामले सामने आए।

    डाटा

    दिल्ली में पांच दिन बाद 100 से कम मौतें

    देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन 6,224 नए मामले सामने आए और 99 मरीजों ने दम तोड़ा। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 5,45,787 हो गई है, वहीं 8,720 मरीजों की मौत हुई है। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 8.49 प्रतिशत रही।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 6 करोड़ पार

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 6.03 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 14.20 लाख की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 1.28 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 2.62 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जो भारत से अधिक प्रभावित है।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 61.67 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.71 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा की बिक्री में आया 22 फीसदी का उछाल, जानिए मई में कितनी गाड़ियां बेची  टोयोटा
    'स्क्विड गेम 3' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- नेटफ्लिक्स फिर दिखाएगा मौत का खौफनाक खेल नेटफ्लिक्स
    तेज प्रताप यादव ने RJD से निष्कासन के बाद लालू-राबड़ी के नाम लिखा भावुक संदेश बिहार
    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश

    भारत की खबरें

    फाइजर की कोरोना वैक्सीन के सामने आए साइड इफेक्ट्स, वॉलंटियर्स को हुआ हैंगओवर और सिरदर्द अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
    कर्नाटक: अगस्त तक कोरोना संक्रमित हो चुकी थी राज्य की लगभग आधी आबादी कर्नाटक
    भारत को अगले महीने मिल जाएंगी ऑक्सफोर्ड कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक- पूनावाला वैक्सीन समाचार
    होली से लेकर दिवाली तक, देश पर कोरोना वायरस और पाबंदियों का क्या असर रहा? दिवाली

    दिल्ली

    कोरोना वायरस: देश में सक्रिय मामले पांच लाख से नीचे, 80 लाख से अधिक हुए ठीक कर्नाटक
    दिल्ली: कोरोना के कारण बिगड़ती स्थिति को लेकर हाई कोर्ट ने केजरीवाल सरकार को फटकार लगाई दिल्ली हाई कोर्ट
    खरीदें नहीं किराये पर घर लाएं स्कोडा की नई कारें, कंपनी ने शुरू किया नया प्रोग्राम मुंबई
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 48,000 नए मामले, अकेले दिल्ली में मिले 8,593 संक्रमित कर्नाटक

    महाराष्ट्र

    आत्महत्या के लिए उकसाने का वो क्या मामला है जिसमें अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी हुई? मुंबई
    महाराष्ट्र: कल से लौटेगी सिनेमाघरों में रौनक, 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की इजाजत मुंबई
    अब केरल में भी CBI को जांच करने से पहले लेनी होगी राज्य सरकार की अनुमति केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    अर्नब गोस्वामी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, कल होगी जमानत पर सुनवाई मुंबई

    कोरोना वायरस

    बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली से गोवा शिफ्ट हुईं सोनिया गांधी- रिपोर्ट दिल्ली
    कोरोना वायरस: हरियाणा में 30 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, मुंबई में 31 दिसंबर तक रोक मुंबई
    बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच बंद हो सकती है दिल्ली-मुंबई उड़ान और ट्रेन सेवा मुंबई
    क्या कहते हैं कोरोना की प्रमुख वैक्सीन्स के ट्रायल के नतीजे और कब तक होंगी उपलब्ध? रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025