Page Loader
देश में 69 लाख से अधिक कोरोना संक्रमित, सक्रिय मामलों की संख्या नौ लाख से नीचे

देश में 69 लाख से अधिक कोरोना संक्रमित, सक्रिय मामलों की संख्या नौ लाख से नीचे

Oct 09, 2020
10:00 am

क्या है खबर?

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 70,496 नए मामले सामने आए और 964 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। देश में लगातार चौथे दिन मरने वालों की संख्या 1,000 से कम रही है। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 69,06,151 हो गई है, वहीं 1,06,490 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या नौ लाख से नीचे 8,93,592 पर आ गई है।

रिकवरी रेट और टेस्टिंग

पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 78,365 मरीज

ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 78,365 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 59,06,069 हो गई है और देश की रिकवरी रेट 85.51 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,68,705 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में कुल 8.46 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

राज्यों की स्थिति

ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 14,93,884 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 39,430 लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 7,39,719 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 6,128 मरीजों की मौत हुई है। 6,79,356 मामलों और 9,675 मौतों के साथ कर्नाटक और 6,40,943 मामलों और 10,052 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

नए मामले

कर्नाटक को छोड़ बाकी राज्यों में सुधर रही स्थिति

नए मामलों की बात करें तो सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में बीते दिन 13,395 नए सामने सामने आए और 358 मरीजों ने दम तोड़ा। इसी तरह आंध्र प्रदेश में 5,292 और तमिलनाडु में 5,088 नए मामले सामने आए। इन तीनों राज्यों में स्थिति स्थिर होती हुई नजर आ रही है। वहीं कर्नाटक में बीते दिन 10,704 नए मामले सामने आए जो राज्य में एक दिन में सामने आए दूसरे सबसे अधिक नए मामले हैं।

डाटा

दिल्ली में तीन लाख से अधिक हुई संक्रमितों की संख्या

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2,726 नए मामले सामने आए और 37 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ शहर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,00,833 हो गई है, वहीं 5,653 लोगों की मौत हुई है।

वैश्विक स्थिति

दुनियाभर में 3.64 करोड़ हुए संक्रमित

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 3.64 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 10.60 लाख लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 76.05 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 2.13 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जहां भारत से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 50.28 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.49 लाख मरीजों की मौत हुई है।