Page Loader
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 62,212 नए केस, आठ लाख से कम हुए सक्रिय मामले

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 62,212 नए केस, आठ लाख से कम हुए सक्रिय मामले

Oct 17, 2020
10:50 am

क्या है खबर?

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 62,212 नए मामले सामने आए और 837 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। पिछले पांच दिन से देश में 900 से कम मौतें हो रही हैं। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 74,32,680 हो गई है, वहीं 1,12,998 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या आठ लाख से नीचे आकर 7,95,087 हो गई है।

रिकवरी रेट और टेस्टिंग

पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 70,816 मरीज

ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 70,816 मरीज ठीक हुए जो आम दिनों के मुकाबले कम हैं। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 65,24,595 हो गई है और देश की रिकवरी रेट 87.78 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 9,99,090 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 9.32 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

राज्यों की स्थिति

ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 15,76,062 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 41,502 लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 7,75,470 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 6,382 मरीजों की मौत हुई है। 7,51,390 मामलों और 10,356 मौतों के साथ कर्नाटक और 6,79,191 मामलों और 10,529 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

नए मामले

ज्यादातर राज्यों में सुधर रही स्थिति

नए मामलों की बात करें तो सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में बीते दिन 11,447 नए सामने सामने आए और 306 मरीजों ने दम तोड़ा। ये कल के मुकाबले थोड़े अधिक मामले हैं। आंध्र प्रदेश में बीते दिन 3,967 और तमिलनाडु में 4,389 नए मामले सामने आए। इन दोनों राज्यों में स्थिति सुधर रही है। वहीं कर्नाटक में बीते दिन 7,542 नए मामले सामने आए। यहां भी स्थिति सुधरती हुई नजर आ रही है।

डाटा

दिल्ली में फिर बढ़ रहे नए मामले

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 3,428 नए मामले सामने आए और 22 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 3,24,459 हो गई है, वहीं 5,946 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई है

वैश्विक स्थिति

दुनियाभर में 3.92 करोड़ हुए संक्रमित

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 3.92 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 11.03 लाख लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 80.47 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 2.18 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जहां भारत से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 52 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.53 लाख मरीजों की मौत हुई है।