Page Loader
आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए दिल्ली में भूख हड़ताल पर मुख्यमंत्री नायडू

आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए दिल्ली में भूख हड़ताल पर मुख्यमंत्री नायडू

Feb 11, 2019
11:35 am

क्या है खबर?

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू दिल्ली आ पहुंचे हैं। वे आज इस मांग को लेकर दिल्ली में एक दिन की भूख हड़ताल करेंगे। उनकी मांग है कि केंद्र सरकार राज्य के बंटवारे के समय किए गए वादों को पूरा करें। इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश में रैली कर राज्य सरकार पर राजनीतिक प्रचार पर पैसा व्यर्थ बहाने का आरोप लगाया था।

ट्विटर पोस्ट

राजघाट पर चंद्रबाबू नायडू

आरोप

आंध्र प्रदेश के मामले में राजधर्म का पालन नहीं

तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के मुखिया नायडू ने आंध्र भवन में अपनी भूख हड़ताल शुरू की है। हड़ताल शुरू करने से पहले उन्होंने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। विशेष राज्य की मांग को लेकर नायडू मंगलवार को राष्ट्रपति से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेंगे। नायडू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने कहा था कि (2002 दंगों के वक्त) गुजरात में राजधर्म का पालन नहीं हुआ। अब आंध्रप्रदेश के मामले में राजधर्म का पालन नहीं हो रहा है।

हड़ताल

कई संगठन होंगे हड़ताल में शामिल

नायडू के साथ इस हड़ताल में पार्टी के दूसरे नेता, सांसद, राज्य के कर्मचारी, समाजिक और छात्र संगठन भी हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि कई विपक्षी पार्टियां नायडू और उनकी मांग को अपना समर्थन दे सकती हैं। पिछले साल 20 अप्रैल को नायडू ने विशेष राज्य की मांग को लेकर विजयवाड़ा में एक दिन का उपवास रखा था। बता दें, विशेष राज्य का दर्जा मिलने के बाद राज्य को केंद्र से विकास के लिए बड़ा बजट मिलता है।

आरोप

रैली में मोदी ने साधा नायडू पर निशाना

रविवार को आंध्र प्रदेश में रैली करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने नायडू पर खूब निशाने साधे थे। उन्होंने कहा कि नायडू न तो राज्य का विकास कर पाए और न ही खर्च का हिसाब दे पाए। वे अब झूठ बोल रहे हैं। मोदी ने कहा कि नायडू ने आंध्र प्रदेश के सन राइज का वादा किया था, लेकिन अपने ही 'सन' को राइज करने में जुट गए हैं।

ट्विटर पोस्ट

"अपने ही 'सन' को राइज करने लगे"