NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / 2019 में देश में हर रोज हुआ 87 महिलाओं का रेप- NCRB रिपोर्ट
    अगली खबर
    2019 में देश में हर रोज हुआ 87 महिलाओं का रेप- NCRB रिपोर्ट

    2019 में देश में हर रोज हुआ 87 महिलाओं का रेप- NCRB रिपोर्ट

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 30, 2020
    01:59 pm

    क्या है खबर?

    राजनीतिक पार्टियों और सरकारों के तमाम दावों के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं और पिछले साल देश में हर रोज औसतन 87 महिलाओं का रेप हुआ।

    यही नहीं महिलाओं के खिलाफ अन्य तरह के अपराधों में भी वृद्धि आई है और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कुल 7.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। प्रति एक लाख महिलाओं पर अपराध की दर भी पहले के मुकाबले बढ़ गई है।

    रेप

    2019 में हुआ 32,000 से अधिक महिलाओं का रेप

    कल जारी की गई राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की 'भारत में अपराध- 2019' रिपोर्ट में ये आंकड़े सामने आए है। रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में देशभर में रेप के 32,033 मामले दर्ज किए गए। ये आंकड़ा 2017 और 2018 के मुकाबले थोड़ा कम है, लेकिन इस दर से भी देश में रोजाना 87 महिलाओं हैवानियत का शिकार हो रही हैं।

    2018 में रेप के 33,356 मामले और 2017 में 32,559 मामले सामने आए थे।

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    पति या संबंधी करते हैं महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध

    महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बात करें तो NCRB की रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में देश में महिलाओं के खिलाफ कुल 4,05,861 अपराध हुए जो 2018 के मुकाबले 7.3 प्रतिशत ज्यादा है।

    इनमें सबसे ज्यादा 30.9 प्रतिशत मामले पति या संबंधियों द्वारा अत्याचार के थे, वहीं रेप करने के इरादे से हमला करने के मामलों की हिस्सेदारी 21.8 प्रतिशत रही। 17.9 प्रतिशत मामले अपहरण के और 7.9 प्रतिशत मामले रेप के थे।

    जानकारी

    प्रति एक लाख महिलाओं पर अपराध की दर में भी वृद्धि

    इसके अलावा प्रति एक लाख महिलाओं पर अपराध की दर में भी वृद्धि हुई है। 2018 में यहां हर एक लाख में से 58.8 महिलाएं किसी न किसी तरह के अपराध का शिकार हुईं, वहीं 2019 में ये आंकड़ा बढ़कर 62.4 हो गया।

    राज्यों और शहरों की स्थिति

    इन राज्यों और शहरों में हूए महिलाओं के खिलाफ सबसे अधिक अपराध

    राज्यों और शहरों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा 59,853 अपराध हुए जो पूरे देश में हुए ऐसे अपराधों का 14.7 प्रतिशत हैं। उत्तर प्रदेश के बाद राजस्थान (41,550) और महाराष्ट्र (37,144) में महिलाओं के खिलाफ सबसे अधिक अपराध हुए।

    प्रति एक लाख महिलाओं पर अपराध के मामले में असम (177.8) सबसे आगे रहा।

    वहीं शहरों में ऐसे 12,902 अपराधों के साथ दिल्ली सबसे आगे रही। 6,519 मामलों के साथ मुंबई स्थान पर रही।

    ताजा घटना

    हाथरस में दलित युवती के साथ गैंगरेप के घटना से उबाल पर है राजनीति

    गौरतलब है कि NCRB के ये आंकड़े ऐसे समय पर आए हैं जब उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक 19 वर्षीय दलित युवती के साथ गैंगरेप की घटना पर राजनीति में उबाल आया हुआ है।

    पीड़िता के ही गांव के रहने वाले चार उच्च जाति के युवकों ने 14 सितंबर को उसका रेप किया था। हमले में पीड़िता की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी और उसकी जीभ भी कट गई थी। मंगलवार को उसने दिल्ली में दम तोड़ दिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    दिल्ली
    रेप
    उत्तर प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई

    मुंबई के कोलाबा में बारिश ने तोड़ा पिछले 46 साल का रिकॉर्ड नरेंद्र मोदी
    कोरोना के अलावा दूसरी बीमारियों के मरीजों के लिए आएगी नई योजना, लॉन्च होंगे मोबाइल क्लिनिक दिल्ली
    मासिक धर्म के लिए महिला कर्मचारियों को साल में 10 अतिरिक्त छुट्टी देगी जोमैटो भारत की खबरें
    मुंबई: 2006 में खोया था व्यक्ति का वॉलेट, 14 साल बाद पैसों समेत मिला मुंबई लोकल ट्रेन

    दिल्ली

    कोरोना वायरस: देश में फिर 92,000 से अधिक नए मामले, 1,136 ने तोड़ा दम भारत की खबरें
    दिल्ली दंगों के मामले में छात्र नेता उमर खालिद गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: 10 हजार रुपये से भी कम है 42 प्रतिशत परिवारों का मासिक खर्च दिल्ली सरकार
    केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट में किया समलैंगिक विवाह का विरोध, कहा- हमारे मूल्य मान्यता नहीं देते भारत की खबरें

    रेप

    गणतंत्र दिवस: महिला को "तुम रेप करने लायक भी नहीं" कहने वाला व्यक्ति है मुख्य अतिथि भारत की खबरें
    गणतंत्र दिवस: संविधान से जुड़ी इन हिंदी फिल्मों ने जीता लोगों का दिल भारत की खबरें
    नागपुर की निर्भया: रेप के बाद युवती के निजी अंग में डाली लोहे की रॉड दिल्ली
    रेप के दोषी ने तिहाड़ जेल में लगाई फांसी, दो दिन बाद मौत दिल्ली पुलिस

    उत्तर प्रदेश

    आगरा में पढ़ रही दिल्ली की मेडिकल छात्रा की हत्या, साथी डॉक्टर पर शक दिल्ली
    हिमाचल प्रदेश: महिला के साथ कुछ ही घंटों के भीतर दो बार गैंगरेप, सात आरोपी गिरफ्तार रेप
    उत्तर प्रदेश: ऐसे कैसे होगा कोरोना वायरस से मुकाबला? राज्य में डॉक्टरों की भारी कमी लखनऊ
    भाजपा नेता का बेटा छाप रहा था NCERT की नकली किताबें, 35 करोड़ का माल जब्त NCERT
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025