Page Loader
तेलंगाना: 70 वर्षीय महिला को 20 बंदरों ने बुरी तरह नोंचा, मौत 
तेलंगाना के कामारेड्डी में एक 70 वर्षीय महिला को बंदरों ने मार डाला (प्रतीकात्मक तस्वीर: pexels)

तेलंगाना: 70 वर्षीय महिला को 20 बंदरों ने बुरी तरह नोंचा, मौत 

लेखन गजेंद्र
Mar 06, 2023
04:44 pm

क्या है खबर?

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर 20 बंदरों ने अचानक हमला कर दिया। बंदरों ने महिला को बुरी तरह घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान रामारेड्डी गांव की चतरबोइन नरसाव्वा के रूप में हुई है। घटना के समय महिला अपने घर में बर्तन साफ कर रही थीं कि तभी अचानक बंदर उन पर झपट पड़े। उनको घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ा।

घटना

पूरे शरीर में कई जगह आईं गंभीर चोटें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस समय बंदरों ने हमला किया उस समय महिला घर पर अकेली थी। उनकी बेटी किसी परिचित की शादी में शामिल होने के लिए बाहर गई हुई थी। बताया जा रहा है कि बंदरों ने जब नरसाव्वा पर हमला किया तो पड़ोसी बंदरों के झुंड से काफी डर गए और अपने-अपने घरों में बंद हो गए। किसी ने नरसाव्वा को बचाने की कोशिश नहीं की। महिला को सीने, पीठ, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई थीं।