Page Loader
पंजाबः बुजुर्ग ने रचाई 24 साल की लड़की से शादी, कोर्ट ने दिया सुरक्षा का आदेश

पंजाबः बुजुर्ग ने रचाई 24 साल की लड़की से शादी, कोर्ट ने दिया सुरक्षा का आदेश

Feb 08, 2019
05:43 pm

क्या है खबर?

पंजाब के संगरूर में इन दिनों एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक 67 वर्षीय बुजुर्ग ने 24 साल की लड़की से शादी की है। दोनों ने जनवरी में चंडीगढ़ के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। अब इस जोड़े को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। इसे देखते हुए ये हाई कोर्ट की शरण में पहुंचे, जिसके बाद हरियाणा और पंजाब हाई कोर्ट ने पंजाब पुलिस को नवविवाहित जोड़े की सुरक्षा के आदेश दिए हैं।

जानकारी

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

संगरूर के 67 वर्षीय शमशेर सिंह ने 24 वर्षीय नवप्रीत कौर से शादी की है। शादी के बाद दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद दंपत्ति ने परिवार और रिश्तेदारों से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई।

मुश्किल

परिवारों को मंजूर नहीं रिश्ता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवविवाहित जोड़े के वकील ने बताया कि यह एक अजीब शादी थी और दोनों परिवारों को यह रिश्ता मंजूर नहीं है। इसलिए जोड़े ने अपनी सुरक्षा को जोखिम बताते हुए कोर्ट में अपील की। इसके बाद कोर्ट ने संगरूर और बरनाला के SSP को जोड़े की सुरक्षा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। वकील ने बताया कि यह शादी पूरी तरह से वैध है।

जानकारी

पुलिस को मिले हाई कोर्ट के आदेश

संगरुर के SSP संदीर गर्ग ने हाई कोर्ट के आदेश मिलने की बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस कोर्ट के आदेश का पालन करेगी और नवविवाहित जोड़े को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।